
'किसी प्रधानमंत्री को यहां आने में 4 दशक लग गए...', कुवैत में प्रवासी भारतीयों से बोले पीएम मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि आपमें से कितने ही साथी पीढ़ियों से कुवैत में ही रह रहे हैं, कइयों का यहीं पर जन्म हुआ है, हर साल सैकड़ों भारतीय आपके समूह में जुड़ते जाते हैं, आपने कुवैत के समाज में भारतीयता का तड़का लगाया है, आपने कुवैत के कैनवस पर भारतीयता का रंग भरा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत की यात्रा पर हैं, इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आप सभी को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरे सामने मिनी हिंदुस्तान उमड़ आया है. जहां हर क्षेत्र के मेरे सामने नजर आ रहे हैं, लेकिन सभी के दिल में एक ही गूंज है- भारत माता की जय...
कुवैत सिटी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अभी आप क्रिसमस और न्यूईयर की तैयारी कर रहे हैं. मैं आप सभी को क्रिसमस, न्यूईयर औऱ देश के कोने-कोने में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों की बधाई देता हूं. आज निजी रूप से मेरे लिए ये पल बहुत खास है, क्योंकि 43 साल यानी 4 दशक से भी ज्यादा समय बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री कुवैत आया है. आपको भारत से यहां आना है तो 4 घंटे लगते हैं, लेकिन किसी पीएम को यहां आने में 4 दशक लग गए.
पीएम मोदी ने कहा कि आपमें से कितने ही साथी पीढ़ियों से कुवैत में ही रह रहे हैं, कइयों का यहीं पर जन्म हुआ है, हर साल सैकड़ों भारतीय आपके समूह में जुड़ते जाते हैं, आपने कुवैत के समाज में भारतीयता का तड़का लगाया है, आपने कुवैत के कैनवस पर भारतीयता का रंग भरा है. इसलिए मैं आज यहां सिर्फ आपसे मिलने ही नहीं आया हूं बल्कि आप सभी की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने के लिए आया हूं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले ही मेरी यहां काम करने वाले प्रोफेशनल्स से मुलाकात हुई है. आपमें से जो टीचर्स हैं, वो लोग कुवैत की अगली पीढ़ी को मजबूत बनाने में मजबूत कर रहे हैं. जो आर्किटेक्ट हैं वो कुवैत के इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं. जब भी मैं कुवैत की लीडरशिप से बात करता हूं तो वो आप सभी की बहुत तारीफ करते हैं. कुवैत के नागरिक भी आप सभी भारतीयों की मेहनत, ईमानदारी और स्किल की वजह से आपका बहुत मान-सम्मान करते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई के बाजारों में भी कुवैत की पहचान है, गुजरात से कुवैत के व्यापारियों का संबंध है, पहले भारतीय करेंसी कुवैत में चलती थी. कुवैत की यादों से हमारा वर्तमान जुड़ा है. भारत और कुवैत के नागरिकों ने संकटकाल में भी एक दूसरे की हमेशा मदद की है, कोरोना महामारी के दौरान दोनों देशों ने हर स्तर पर एक दूसरे की मदद की है, जब भारत को सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो कुवैत ने हिंदुस्तान को लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई दी. हिज हाईनेस क्राउन प्रिंस ने सभी को आगे आकर काम करने के लिए प्रेरित किया. भातर ने भी कुवैत को वैक्सीन और मेडिकल टीम भेजकर इस संकट से सामना करने का साहस दिया. इसी साल जून में यहां कुवैत में इतना बड़ा हादसा हुआ- जो अग्निकांड हुआ, इसमें अनेक भारतीयों ने अपना जीवन खोया, जब मुझे ये खबर मिली तो काफी चिंता हुई, लेकिन उस समय कुवैत सरकार ने जैसा सहयोग किया वो भाई ही कर सकता है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले दशकों में हम अपनी समृद्धि के बड़े पार्टनर बनेंगे, हमारे लक्ष्य अलग नहीं है, कुवैत के लोग न्यू कुवैत के निर्माण में जुटे हैं, भारत के लोग भी भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने में जुटे हैं. भारत में दुनिया के स्किल कैपिटल बनने का सामर्थ्य है. ऐसे में भारत दुनिया की स्किल डिमांड को पूरा करने का सामर्थ्य रखता है, भारत दुनिया की जरूरतों को देखते हुए अपने युवाओं की स्किल डवलप कर रहा है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







