
'किसान दो दिन में फसल कटाई का काम करें खत्म...', पंजाब में बॉर्डर से सटे ग्रामीणों को BSF का निर्देश
AajTak
बीएसएफ ने पंजाब के रोडावला गांव के किसानों को निर्देश दिया है कि वे सीमाई बाड़ के पार अपने खेतों की फसल दो दिन में काट लें. यह निर्देश सुरक्षा कारणों से जारी किया गया है क्योंकि सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच गेट बंद कर दिए जाएंगे. गुरुद्वारे में इस घोषणा के बाद किसानों में हलचल मच गई है. देखें बीएसएफ के इस निर्देश पर क्या बोले गांव के लोग...
BSF ने पंजाब के सीमाई गांव रोडावला के किसानों को अपनी फसल कटाई के काम को दो दिन में पूरा करने का निर्देश दिया है. ये निर्देश उन किसानों को दिया गया है जिनके खेत सीमा पर बनी बाड़ या फेंसिंग के दूसरी तरफ हैं. फेंसिंग के पार स्थित क्षेत्रों में काम करने वाले किसानों को बताया गया है कि दो दिन बाद सीमा के गेट बंद कर दिए जाएंगे, और इसे नहीं खोले जाएंगे.
गुरुद्वारे में इस बात की घोषणा की गई, जिससे गांव के किसानों में हलचल मच गई. गांव के सरपंच तरसेम सिंह ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि BSF के निर्देश के मुताबिक ही गांव के लोग जल्द से जल्द फसल काटने का काम पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि "हम BSF के साथ खड़े हैं और देश की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है."
यह भी पढ़ें: बर्फीले पहाड़, वीरान मैदान, और सन्नाटे में डूबी सड़कें... पहलगाम हमले के बाद आरू वैली का बदला मंजर
बीएसएफ के निर्देश के बाद क्या बोले गांव के लोग?
गांव के किसान हरदेव सिंह ने कहा कि उनका खेत बाड़ के पार है और उन्हें बताया गया है कि दो दिन में काम समाप्त कर लें. जर्नैल सिंह नाम के एक और किसान ने बताया कि "पहलगाम में जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हम अपनी सेना और BSF के साथ हैं. हालांकि गांव में थोड़ी चिंता का माहौल है, फिर भी हम देश के साथ खड़े हैं."
रोडावला गांव अटारी सीमा के नजदीक स्थित है और यहां के कई किसानों के खेत सीमा के पार हैं. BSF की इजाजत से ये किसान दिन में कुछ घंटों के लिए सीमा गेट से होकर अपने खेतों तक जाते हैं. सुरक्षा के नजरिए से, हाल के दिनों में पहलगाम हमलों और सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण यह कदम उठाया गया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







