
किसानों का दिल्ली मार्च, पंजाब पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
AajTak
कौमी इंसाफ मोर्चा और पंजाब के किसान यूनियन 14 नवंबर को शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए मार्च करेंगे, जिसका उद्देश्य जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई है. पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और राजपुरा-अंबाला-दिल्ली हाईवे को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बंद रखा जाएगा.
कौमी इंसाफ मोर्चा और पंजाब के विभिन्न किसान यूनियन शुक्रवार को शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए कूच करेंगे. इस मार्च का उद्देश्य सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई है. मार्च को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक रूट्स से यात्रा करने की सलाह दी है.
पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि 14 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक राजपुरा-अंबाला-दिल्ली हाईवे शंभू बैरियर पर ट्रैफिक की आवाजाही के लिए बंद रहेगा.
10 बजे शंभू बॉर्डर पर इकट्ठे होंगे किसान
जानकारी के अनुसार, कौमी इंसाफ मोर्चा और किसान संगठनों के सदस्य सुबह दस बजे तक शंभू बॉर्डर पर इकट्ठे होंगे और उसके बाद वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. इस मार्च को देखते हुए हरियाणा और पंजाब पुलिस ने व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं.
कई रूट डायवर्ट

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












