
कितने साल की हैं Shamita Shetty? Bigg Boss में एक्ट्रेस ने बताई उम्र, शॉक्ड हुए घरवाले
AajTak
शमिता की उम्र जानकर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स हैरान हो जाते हैं. उन्हें लगा था कि शमिता शेट्टी की उम्र 35 के आसपास होगी. लेकिन शमिता शेट्टी की ईमानदारी ने सभी का दिल जीत लिया. जिस तरह से शमिता शेट्टी ने नेशनल टेलीविजन पर बिना संकोच किए अपनी उम्र का खुलासा किया वो सच में काबिलेतारीफ है.
बिग बॉस ओटीटी हो या बिग बॉस 15, बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को दोनों ही शोज में एज शेम किया गया. उम्र को टारगेट करते हुए कभी करियर पर तंज कसा गया तो कभी बूढ़ी औरत बताया गया. लेकिन शमिता ने इन सभी बातों को कभी तवज्जो नहीं दी. शमिता की जिस उम्र पर इतना बवाल मचा है, वो आखिर कितनी है, ये नहीं जानना चाहेंगे आप?

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












