किडनी के सफल ऑपरेशन के बाद लालू यादव को आया होश, समर्थकों के लिए जारी किया Video
AajTak
सोमवार दोपहर को सिंगापुर के अस्पताल में लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना एक किडनी अपने पिता को दान किया. लालू और रोहिणी के सफल ऑपरेशन के बाद लालू को आईसीयू में रखा गया था और जानकारी के मुताबिक थोड़ी देर पहले लालू को होश आ गया है.
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का सोमवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन हुआ. जिसके बाद उनकी स्थिति अब स्थिर है. परिवार वालों ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें लालू अपने चाहने वाले और समर्थकों को होश आने के बाद हाथ हिलाकर यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि ऑपरेशन के बाद वह कुशल हैं और उनकी हालत अब स्थिर है. लालू को उनकी बेटी रोहिणी ने आचार्य ने किडनी डोनेट की है. अब दोनों स्वास्थ हैं.
दरअसल, सोमवार दोपहर को सिंगापुर के अस्पताल में लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना एक किडनी अपने पिता को दान किया. लालू और रोहिणी के सफल ऑपरेशन के बाद लालू को आईसीयू में रखा गया था और जानकारी के मुताबिक थोड़ी देर पहले लालू को होश आ गया है.
लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं और बताया कि उनके पिता को थोड़ी देर पहले होश आया था और वो उनसे कुछ देर के लिए मिलने के लिए उनके कमरे में भी गई थीं. तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती सिंगापुर में मौजूद हैं. इतना ही नहीं लालू के करीबी सहयोगी भोला यादव और तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव भी सिंगापुर में ही हैं.
मिसा भारती ने फेसबुक पर शेयर की जानकारी
मिसा भारती ने फेसबुक पर लिखा, “ICU में पापा से कुछ देर के लिए मिलने की अनुमति मिली. परिवार में सभी पापा और रोहिणी की कुशलता के लिए चिंतित थे, इसीलिए ऑपरेशन के बाद पापा से मिलना बहुत ही भावुक करनेवाला पल था. पापा ने रोहिणी के कुशलता के बारे में पूछा. फिर धीरे-धीरे बोलते हुए पुरानी बातें याद करने लगे. पापा सभी की कोई ना कोई पुरानी बात बताते हुए धीरे धीरे मुस्कुरा रहे थे. पीड़ा को भूलकर सकारात्मक बातों पर ध्यान लगाने का यही गुण उन्हें हम सब से अलग करता है, यही उन्हें सदैव हंसमुख और जिंदादिल रखता है.”
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। 🙏🙏 pic.twitter.com/JR4f3XRCn2

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












