
काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी अंजुमन इंतजामिया कमेटी की याचिका
AajTak
Allahabad High Court:
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानव्यापी मस्जिद विवाद मामले में मस्जिद प्रबंध समिति यानी अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी की तरफ से दाखिल याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. याचिका में कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने का विरोध किया गया था. कोर्ट कमिश्नर को मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करना था जिसका विरोध किया गया है. वहीं, कोर्ट ने कहा है कि सबूत इकट्ठा करने के लिए यदि कमिश्नर भेजा गया है तो इसमें याची के अधिकार का उलंघन नहीं होता. कोर्ट कमीशन भेजना कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं है.
इस मामले में सिविल जज सीनियर डिवीज़न द्वारा कोर्ट कमीशन भेजने के आदेश के खिलाफ ये याचिका दाखिल की गई थी. राखी सिंह के साथ 8 अन्य लोगों ने मंदिर परिसर में श्रृंगार गौरी, हनुमान, नंदी, गणेश के दर्शन पूजन के अधिकार को लेकर वाराणसी के सिविल कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया है. ये आदेश जस्टिस जेजे मुनीर ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद वाराणसी की तरफ से दाखिल की गई याचिका पर दिया है.
अदालत ने कहा है कि कुछ साक्ष्य ऐसे होते है जिन्हें पक्षकार पेश नहीं कर सकते. कोर्ट अगर साक्ष्य संकलन के लिए कमीशन भेजती है तो ये उसके अधिकार क्षेत्र में है. इस मामले में याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नक़वी ने बहस की, जिसमें कहा गया कि साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए कोर्ट कमीशन नहीं भेज सकती. कमिश्नर ने पुलिस बल की मांग की है. इसका मतलब अभी तक कमीशन लागू नहीं हुआ है और न उसने कोई रिपोर्ट दी है. सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी ने अपना पक्ष रखा. वहीं, कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद हस्तक्षेप करने से इनकार कर याचिका खारिज कर दी है.
कोर्ट ने अंतरिम हिदायत जारी करने से इनकार कर दिया और विपक्षियों को समन जारी कर उनसे जवाब मांगा है. उधर वादी ने मौके का निरीक्षण कर उसके अधिकार में व्यवधान उत्पन्न करने और दर्शन पूजन में सुरक्षा सुविधाएं मुहैया कराने की अर्जी दी. एडवोकेट कमिश्नर भेजने की मांग की. जिस पर मौके की रिपोर्ट मंगाने के लिए कोर्ट ने अजय कुमार को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया और उनसे रिपोर्ट मांगी है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







