
कावेरी हॉस्टल, रामनवमी पूजा और नॉन वेज...जानिए JNU में क्यों हुई हिंसक झड़प?
AajTak
जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में एबीवीपी और लेफ्ट कार्यकर्ताओं में झड़प हुई. बताया जा रहा है कि विवाद कावेरी हॉस्टल में रामनवमी की पूजा और हॉस्टल में नॉनवेज परसने को लेकर हुआ. पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ, फिर मारपीट होने लगी. इसमें दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं.
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार को छात्र संगठन एबीवीपी और लेफ्ट कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि झड़प यूनिवर्सिटी के कावेरी हॉस्टल में हुई. इसमें दोनों संगठनों के छात्रों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, ये पूरा विवाद रामनवमी की पूजा और नॉनवेज विवाद को लेकर हुआ. विवाद के बाद जेएनयू के कैंपस के गेट को बंद कर दिया गया है.
वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी स्थिति नियंत्रण में है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. दोनों पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि दोषियों पर उचित कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा.
JNU में झड़प पर 5 बड़े अपडेट्स
- जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में रामनवमी की पूजा और नॉनवेज खाने को लेकर विवाद हुआ. - पुलिस का कहना है कि 6 लोग घायल हुए हैं. किसी को गंभीर चोट नहीं है. - पुलिस के मुताबिक- स्थिति काबू में है और दोनों छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं. - लेफ्ट का आरोप- एबीवीपी छात्रों ने नॉनवेज खाने पर छात्रों के साथ मारपीट की. - एबीवीपी का आरोप- लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने रामनवमी की पूजा का विरोध किया और मारपीट की.
क्या है मामला? जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में एबीवीपी और लेफ्ट कार्यकर्ताओं में झड़प हुई है. बताया जा रहा है कि विवाद कावेरी हॉस्टल में रामनवमी की पूजा और हॉस्टल में नॉनवेज परसने को लेकर हुआ. पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ, फिर मारपीट होने लगी. इसमें दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं.
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नॉनवेज खाने का किया विरोध- लेफ्ट लेफ्ट संगठन के छात्रों का कहना है कि कावेरी हॉस्टल में कुछ छात्र नॉनवेज खा रहे थे. तभी एबीवीपी कार्यकर्ता वहां पहुंचे और विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद लेफ्ट छात्रों पर हमला कर दिया. इस हमले में कई छात्र जख्मी हो गए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












