
काले बाल, भूरी आंखें... इस भारतीय छात्रा की जानकारी देने पर खुफिया एजेंसी FBI ने क्यों रखा 10 हजार डॉलर का इनाम?
AajTak
2019 में अमेरिका के न्यू जर्सी से लापता हुई एक भारतीय छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. अब अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने छात्रा मयूशी भगत की जानकारी देने वाले को दस हजार डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है. जांच ब्यूरो ने पिछले साल भारतीय छात्रा मयुशी भगत के अपनी गुमशुदा लोगों की लिस्ट में शामिल किया था.
अमेरिकी खुफिया एजेंसी (FBI) ने चार साल पहले न्यू जर्सी से लापता हुई भारतीय छात्रा मयूशी भगत की जानकारी देने वाले को दस हजार डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है. जांच ब्यूरो ने पिछले साल भारतीय छात्रा मयूशी भगत को अपनी गुमशुदा लोगों की लिस्ट में शामिल किया था.
मयूशी को आखिरी बार 29 अप्रैल, 2019 की शाम को रंगीन पायजामा पैंट और एक काली टी-शर्ट पहने जर्सी सिटी में अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलते देखा गया था. उसके परिवार ने 1 मई, 2019 को पुलिस को छात्रा के लापता होने की सूचना दी थी.
सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम: FBI एफबीआई नेवार्क फील्ड कार्यालय और जर्सी सिटी पुलिस विभाग भगत के लापता होने की गुत्थी सुलझाने में जनता की मदद मांग रहे हैं. एफबीआई ने मयूशी की सूचना देने वाले को 10,000 अमेरिकी डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है. पिछले साल जुलाई में, एफबीआई ने भगत को "लापता व्यक्तियों" की सूची में शामिल किया था और जनता से उनके बारे में जानकारी के लिए सहायता मांगी थी.
'स्टूडेंट वीजा में अमेरिका गई थी छात्रा' जांच एजेंसी ने छात्रा की पहचान बताते हुए बताया कि जुलाई 1994 में भारत में जन्मी मयूशी भगत साल 2016 में एफ1 स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका आईं थीं, वह न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कर रहीं थीं. उसकी लंबाई 5 फीट 10 इंच बताई जा रही है. उसके बाल काले हैं और उसकी आंखें भूरी है. न्यूयॉर्क में एफबीआई के एक बयान के अनुसार, वह अंग्रेजी, हिंदी-उर्दू बोलती है और जासूसों का कहना है कि न्यू जर्सी के साउथ प्लेनफील्ड में उसके दोस्त हैं.
एफबीआई ने कहा कि किसी को भी भगत, उनके ठिकाने या उनके लापता होने के बारे में जानकारी हो तो उन्हें FBI नेवार्क या जर्सी सिटी पुलिस विभाग को फोन करना चाहिए. एफबीआई ने भगत के 'लापता व्यक्ति' पोस्टर को अपनी वेबसाइट के "मोस्ट वांटेड" पेज पर "अपहरण/लापता व्यक्तियों" की सूची के तहत रखा है.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.







