
काला बैग, गहने और लैपटॉप के जाल में उलझी राजा मर्डर केस की गुत्थी... ऐसे पुलिस के रडार पर आ गया सिलोम जेम्स
AajTak
राजा रघुवंशी हत्याकांड की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, इस हाई-प्रोफाइल केस में सिलोम जेम्स का नाम का आरोपी पुलिस के लिए पहेली बनकर सामने आया है. शिलांग पुलिस की एसआईटी ने 28 जून को इंदौर में सिलोम जेम्स के एमआर-3 स्थित घर पर छापा मारा. उनका मकसद सोनम रघुवंशी के गहनों से भरे काले बैग की तलाश करना था
Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच के दौरान एक किरदार उभर कर सामने आ रहा है, वो है प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स. शिलांग पुलिस की एसआईटी को शक है कि सिलोम न सिर्फ हत्या की साजिश में शामिल था, बल्कि उसने सबूतों को भी छिपाया और मिटाया भी. एसआईटी ने इस सिलसिले में इंदौर से लेकर रतलाम तक की छापेमारी की है और इस दौरान जो कुछ मिला, उसने इस केस को एक नया मोड़ दे दिया है. सवाल ये है कि सिलोम क्यों बना सोनम का सबसे बड़ा राजदार? हैरान कर देगी सिलोम की पूरी कहानी.
सिलोम जेम्स पर पुलिस का फोकस राजा रघुवंशी हत्याकांड की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, इस हाई-प्रोफाइल केस में सिलोम जेम्स का नाम का आरोपी पुलिस के लिए पहेली बनकर सामने आया है. शिलांग पुलिस की एसआईटी ने 28 जून को इंदौर में सिलोम जेम्स के एमआर-3 स्थित घर पर छापा मारा. उनका मकसद सोनम रघुवंशी के गहनों से भरे काले बैग की तलाश करना था. बैग की बरामदगी न सिर्फ इस केस में सिलोम की भूमिका को उजागर करती है, बल्कि जांच की दिशा भी बदल सकती है.
इंदौर और रतलाम में छापेमारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिलोम जेम्स पर आरोप है कि उसने ही सोनम का वह बैग गायब किया, जिसमें राजा रघुवंशी के गहने, एक लैपटॉप और संभवतः हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी शामिल था. एसआईटी का मानना है कि सिलोम केवल सामान छिपाने में ही नहीं, बल्कि पूरे हत्याकांड की साजिश में शामिल हो सकता है. इसी आशंका के चलते इंदौर के अलावा रतलाम और अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई.
सिलोम की भूमिका पर सवाल! सिलोम जेम्स एक प्रॉपर्टी डीलर है, जिसने पहले आरोपी विशाल को वह फ्लैट दिलवाया था जिसमें राज और सोनम हत्या के बाद छिपे थे. यह तथ्य उसे केवल एक मूक दर्शक नहीं, बल्कि एक सक्रिय साजिशकर्ता की तरह दर्शाता है. पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या सिलोम को हत्या की योजना पहले से पता थी या वह हत्या के बाद ही इस साजिश के जाल में फंसा. उसकी भूमिका को लेकर लगातार शक गहराता जा रहा है.
ससुराल में मिला संदिग्ध बैग शिलांग एसआईटी ने रतलाम में मौजूद सिलोम जेम्स के ससुराल में भी छानबीन की और वहां से एक संदिग्ध बैग जब्त किया. माना जा रहा है कि उस बैग में सोनम के गहने और एक लैपटॉप मिला है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है. यह बैग घर के किचन में छिपाकर रखा गया था, जिसे सिलोम या उसकी पत्नी ने वहां रखा था. ये सबूत केस को सीधे सिलोम जेम्स की ओर मोड़ते हैं.
रविवार को पुलिस ने की छापेमारी इस छापेमारी से पहले रतलाम में रविवार को हलचल मची रही. एसआईटी की गुप्त गतिविधियों की खबर सुबह से ही शहर में फैल चुकी थी. दोपहर तक टीम के आने की अटकलें चलती रहीं, और फिर करीब तीन बजे पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में दस्तक दी. उसके बाद टीम ने सिलोम को लेकर उसके ससुराल पहुंचकर वहां की तलाशी ली, जिससे उसके साजिश में शामिल होने की संभावना और प्रबल हो गई

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








