
काला जठेड़ी से शादी को लेकर अनुराधा ने शेयर की दिल की बात, वेन्यू छिपाने की वजह भी बताई
AajTak
रिवॉल्वर रानी उर्फ मैडम माया अनुराधा चौधरी ने बताया कि अपनी शादी से बेहद खुश हैं. साथ ही उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि उनकी शादी के वैन्यू को बताया न जाए. ऐसा करने से उनके परिवार की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है. ये एक बेहद ही निजी कार्यक्रम है, एक शादी कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो पूरी तरह से फेक है.
कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी राजस्थान की रिवॉल्वर रानी उर्फ मैडम माया अनुराधा चौधरी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है. इसे लेकर दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है. आजतक से खास बातचीत में अनुराधा चौधरी ने कहा है कि वो अपने हाथ में संदीप के नाम की मेहंदी लगाकर बेहद खुश हैं. जैसे हर घर में शादी की तैयारी होती है, उसी तरह हम भी तैयारी कर रहे हैं.
12 मार्च को होगी अनुराधा और संदीप की शादी
अनुराधा चौधरी ने बताया कि संदीप के चाचा के देहांत की वजह से कुछ रस्में नहीं हो सकी 10 मार्च को तेरहवीं है. उसके बाद 11 मार्च को मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया है. शादी के लिए द्वारका कोर्ट ने संदीप उर्फ काला जठेड़ी को 6 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है. अनुराधा ने कहा कि 12 को दिल्ली के एक गार्डन में हम शादी करने जा रहे हैं तो 14 को ग्रह प्रवेश का कार्यक्रम रखा गया है. गांव में नहीं कहीं दूसरी जगह पर ग्रह प्रवेश होगा.
रिवॉल्वर रानी उर्फ मैडम माया अनुराधा चौधरी ने बताया कि अपनी शादी से बेहद खुश हैं. साथ ही उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि उनकी शादी के वैन्यू को बताया न जाए. ऐसा करने से उनके परिवार की सुरक्षा पर असर पढ़ सकता है. ये एक बेहद ही निजी कार्यक्रम है, एक शादी कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो पूरी तरह से फेक है.
पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं
जानकारी के मुताबिक काला जठेड़ी और अनुराधा की शादी और फिर 13 मार्च को हरियाणा के जठेड़ी गांव में गृह प्रवेश की रस्म के लिए तीनों राज्यों की पुलिस ने अपनी बेस्ट टीम को मैदान में उतारने का फैसला किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, SWAT और द्वारका पुलिस स्टेशन के स्पेशलिस्ट पुलिसवालों की एक खास टीम बनाई गई है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







