
कार-कुल्हाड़ी के साथ इजरायली आर्मी बेस में घुसने की कोशिश, सेना ने किया ढेर
AajTak
इजरायल में एक आर्मी बेस के पास हमले में सेना का एक जवान बुरी तरह घायल हो गया. हमलावर ने उसे कार से टक्कर मारी थी, जो कथित रूप से "कुल्हाड़ी" के साथ बेस में घुसने की कोशिश कर रहा था. सेना ने उसे गोली मार दी और उसकी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर उसकी और कार की तस्वीर भी सामने आई है.
उत्तरी इजरायल के हाइफा शहर में संदिग्ध हमले में इजरायली सेना का एक जवान घायल हो गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सेना ने हमलावर को मार गिराया है और घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि हमलावर कार में सवार होकर नवल आर्मी बेस की तरफ आया था, जहां उसने पहले जवान को टक्कर मारी. फिर कार से उतरा और "कुल्हाड़ी" के साथ बेस के अंदर घुसने की कोशिश की, जब उसे गोली मार दी गई.
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान की पहचान मैगन डेविड एडोम के रूप में हुई है और उसे शरीर में तेज चोट आई है. वह फिलहाल रामबाम अस्पताल में एडमिट है, जहां उसका इलाज चल रहा है. सोशल मीडिया पर हमलावर की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उसे गोली लगने के बाद जमीन पर पड़ा देखा जा रहा है और उसके सामने इजरायली सेना का एक जवान खड़ा हुआ है. उसकी कार की तस्वीर भी शेयर की गई है, जो जोरदार टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.
ये भी पढ़ें: गाजा में जंग की तबाही के बीच भुखमरी के हालात... अमेरिका समेत 9 देशों के इस कदम से दहले लोग
हमलावर ने कुल्हाड़ी के साथ आर्मी बेस में घुसने की कोशिश की
हाइफा क्षेत्र की स्थानीय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हमलावर मारा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उसने अपने हाथ में "कुल्हाड़ी" लिया हुआ था और आर्मी बेस की तरफ बढ़ रहा था. इजरायली सेना ने हमलावर को एक "आतंकवादी" करार दिया है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावर के बारे में पता लगा रही है.
'सैनिकों पर कुल्हाड़ी से की हमले की कोशिश'

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








