
कार्गो शिप से मार्कोस कमांडो ने 15 भारतीयों को सुरक्षित निकाला, जहाज को समुद्री लुटेरों ने किया था किडनैप
AajTak
मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं. सैन्य अधिकारियों ने इंडिया टुडे से कहा कि, भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई सोमालिया तट के पास अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक के पास पहुंच गया है. भारतीय युद्धपोत ने अपना हेलीकॉप्टर उतार दिया है और समुद्री लुटेरों को लूटे गए जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी कर दी है.
सोमालिया के पास हाइजैक हुए जहाज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित है और मरीन कमांडो मार्कोस का ऑपरेशन जारी है. 'एमवी लीला नॉरफॉक' नाम के इस जहाज के हाईजैक होने की जानकारी गुरुवार शाम को मिली थी. सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा. भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.जहाज पर मौजूद सभी 21 चालक दल के लोग सुरक्षित उत्तरी अरब सागर में एमवी लीला नॉरफ़ॉक के अपहरण के प्रयास पर भारतीय नौसेना की त्वरित गति से कार्रवाई की. जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल (15 भारतीयों सहित) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मार्को ने पूरे शिप पर तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान उन्होंने वहां हाइजैकर्स के न होने की पुष्टि भी की. समुद्री लुटेरों ने शिप के अपहरण का प्रयास किया था, लेकिन संभव है कि जब नौसेना ने युद्धपोत से शिप छोड़ने की कड़ी चेतावनी दी तो वे उसे छोड़ गए थे. आईएनएस चेन्नई एमवी के आसपास है और बिजली उत्पादन और इंजन स्टार्ट करने और नजदीकी बंदरगाह तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद करेगा.
समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश सामने आया है कि, 15 भारतीयों और किडनैप जहाज एमवी लिली नॉरफ़ॉक पर सवार सभी चालक दल सुरक्षित हैं. भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो जहाज के अन्य हिस्सों को भी क्लियर कर रहे हैं. सैन्य अधिकारियों ने बताया कि, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर में सक्रिय भारतीय युद्धपोतों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं. क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए भारतीय नौसेना के चार युद्धपोत अरब सागर में तैनात किए गए हैं.
यह भी पढ़िएः MV Lila Norfolk: जानिए भारत के किस युद्धपोत और कमांडो ने छुड़ाया Hijack जहाज और भारतीयों को
पहले दी गई थी लुटेरों को जहाज खाली करने की चेतावनी जानकारी के मुताबिक, मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे. सैन्य अधिकारियों ने इंडिया टुडे से कहा था कि, भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई सोमालिया तट के पास अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक के पास पहुंच गया है. भारतीय युद्धपोत ने अपना हेलीकॉप्टर उतार दिया है और समुद्री लुटेरों को लूटे गए जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी कर दी है. जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित हैं और मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं.
सोमालिया के पास हाईजैक किया गया था जहाज बता दें कि, सोमालिया के पास एक जहाज को हाइजैक कर लिया गया है, जिसमें 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं. 'एमवी लीला नॉरफॉक' नाम के इस जहाज को सोमालिया की समुद्री सीमा के पास हाइजैक किया गया है. हाइजैकिंग की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना एक्टिव हो गई थी. नौसेना ने अपना एक युद्धपोत INS चेन्नई किडनैप किए गए जहाज की तरफ रवाना कर दिया है. नौसेना का कहना है कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.
जहाज पर लगा था लाइबेरिया का झंडा भारतीय नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक किडनैप किए गए जहाज 'एमवी लीला नॉरफॉक' के किडनैप होने के बारे में गुरुवार शाम को जानकारी मिली थी. सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है. भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. क्रू मेंबर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया गया है. सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








