
'कारगिल में मौका था, अब PoK वापस लेने से सरकार को कौन रोक रहा है?' जयशंकर के बयान पर बोले उमर अब्दुल्ला
AajTak
उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'कारगिल युद्ध के दौरान हमारे पास पीओजेके वापस लेने का मौका था, लेकिन हम ऐसा करने में विफल रहे. सरकार अब पीओजेके वापस क्यों नहीं लेती? भाजपा सरकार चीन द्वारा कब्ज़ा किए गए जम्मू-कश्मीर को वापस लेने की बात क्यों नहीं करती?'
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है. दरअसल एस जयशंकर ने एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि पाकिस्तान अवैध रूप से कश्मीर के जिस हिस्से पर कब्जा जमाकर बैठा है, वह हिस्सा वापस आ जाए तो कश्मीर की समस्या पूरी तरह से सुलझ जाएगी.
इस पर उमर अब्दुल्ला ने ने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) वापस लेने से कौन रोक रहा है? उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'महाराजा बहादुर ने विरासत में जम्मू-कश्मीर का एक नक्शा आपको दिया.चलिए एक हिस्सा उसका पाकिस्तान के पास गया, उस पर भी आज विदेश मंत्री ने कहा कि हम वापस ले आएंगे.किसने रोका है?'
कारगिल में हमारे पास था मौका- उमर
उमर अब्दुल्ला यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, 'कारगिल युद्ध के दौरान हमारे पास पीओजेके वापस लेने का मौका था, लेकिन हम ऐसा करने में विफल रहे. सरकार अब पीओजेके वापस क्यों नहीं लेती? भाजपा सरकार चीन द्वारा कब्ज़ा किए गए जम्मू-कश्मीर को वापस लेने की बात क्यों नहीं करती?'
यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला, आनंद महिंद्रा, श्रेया घोषाल... मोटापे के खिलाफ लड़ाई में PM मोदी ने इन हस्तियों को किया नॉमिनेट
BJP को निशाने पर लेते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'भाजपा सदस्यों ने 13 जुलाई, 1931 के शहीदों का अपमान किया. लोकतंत्र के लिए 22 लोग मारे गए. जम्मू-कश्मीर विधानसभा की स्थापना 13 जुलाई 1931 के शहीदों के बलिदान के कारण हुई थी. भाजपा ने उनका अपमान सिर्फ इसलिए किया क्योंकि वे मुसलमान थे.'

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








