
'कायरतापूर्ण हत्या का जवाब....', हानिया की मौत पर भड़का हमास, इजरायल को दी ऐसी धमकी!
AajTak
मंगलवार को हमास प्रमुख इस्माइल हानिया इरान में दिखे थे. वो नए राष्ट्रपति पजेश्कियान के पद ग्रहण समारोह में शामिल हुए और ईरान के सुप्रीम लीडर से भी मिले थे. इसके कुछ घंटों बाद ही उनकी हत्या कर दी गई है जिसके लिए हमास ने इजरायल को जिम्मेदार बताया है.
इजरायल ने बुधवार तड़के हमास के मुखिया इस्माइल हानिया को मार गिराया है. हमास चीफ को ईरान की राजधानी तेहरान में मारा गया जिसकी पुष्टि हमास ने की है. हमास ने एक बयान जारी कर कहा है कि 'विश्वासघाती इजरायली हमले' में तेहरान में फिलिस्तीनी समूह के पोलित ब्यूरो प्रमुख की मौत हो गई है. हानिया ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के पद ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान आए थे.
हमास पोलिटिकल ब्यूरो के एक सदस्य मोउसा अबू मरजूक ने कहा कि हानिया की मौत का बदला लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस्माइल हानिया की 'कायरतापूर्ण' हत्या का जवाब दिया जाएगा.
कतर में रह रहे हानिया मंगलवार को ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान के पद ग्रहण समारोह में दिखे थे. ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान हानिया ने हमास और फिलिस्तीन को समर्थन के लिए ईरान का आभार जताया था. तेहरान में अपने आवास पर इजरायली हमले में मारे जाने से कुछ घंटे पहले वो ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई से भी मिले थे.
ईरान के इस्लामिक रिवोल्युशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने कहा है कि हानिया के साथ उनके बॉडीगार्ड भी मारे गए हैं. बुधवार तड़के एक बयान में IRGC ने कहा कि हमास चीफ इस्माइल हानिया और उनका एक बॉडीगार्ड तेहरान स्थित उनके आवास पर एक हमले में मारे गए हैं.
बयान में कहा गया कि हमला बुधवार तड़के हुआ और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.
फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति ने की हत्या की निंदा

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.










