
काबुल एयरपोर्ट पर भूखे प्यासे रहने को मजबूर लोग... ₹3000 में एक बोतल पानी, ₹7500 में मिल रहा है एक प्लेट चावल
AajTak
लोग भूखे प्यासे गर्मी में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इन लोगों का हौसला अब टूटने लगा है. शरीर ने जवाब देना शुरू कर दिया है. इसका नतीजा ये हुआ है कि काबुल एयरपोर्ट पर कब कौन जमीन पर गिर पड़ेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के घुसने के साथ ही पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से यहां पर अफरा-तफरी का माहौल है. तालिबान की इस हकीकत से तो सारी दुनिया वाकिफ है. लेकिन काबुल एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान के लोग जिस टॉर्चर से गुजर रहे हैं, उसके लिए इतिहास तालिबान को कभी माफ नहीं करेगा. काबुल एयरपोर्ट पर चारों तरफ हताशा और मायूसी है. हर आदमी बदहवास और नाउम्मीद है.More Related News













