
कान्स 2021: एक्ट्रेस जोडी टर्नर-स्मिथ के जेवर होटल से हुए चोरी, पुलिस में की शिकायत
AajTak
इनमें से एक चीज जो जोड़ी टर्नर-स्मिथ के लिए अमूल्य थी, वह थी उनके मां की शादी की अंगूठी. चोरी के तुरंत बाद जोडी को मैरिएट होटल से मैजेस्टिक होटल में शिफ्ट कर दिया गया था और उनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया, जो उनके साथ हर जगह जाए. जोडी टर्नर-स्मिथ अपनी एक साल की बेटी के साथ कान्स का हिस्सा बनने पहुंची थीं. इस हादसे ने उन्हें चिंता में डाल दिया है.
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 के रेड कारपेट छाने वालीं एक्ट्रेस और मॉडल जोडी टर्नर-स्मिथ के साथ बुरा हादसा हो गया है. वैरायटी की खबर के मुताबिक, कान्स के होटल रूम से जोडी की फैमिली ज्वेलरी चोरी हो गई. Croisette के मैरिएट होटल में रुकीं जोडी शुक्रवार को नाश्ता कर रही थीं, जब उनके कमरे में चोर घुसे और हजारों यूरो की कीमत वाले जेवर चुरा ले गए. didn’t think i would be spending 2.5 hours in the police station on my final day in cannes, but here we are… 🥴
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












