
कान्स रेड कारपेट पर 'गुत्थी' का जलवा, पंख वाले गाउन में Sunil Grover को देख छूटी लोगों की हंसी
AajTak
सुनील ग्रोवर लेटेस्ट फोटो में कान्स 2022 फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आ रहे हैं. सुनील अपने फेमस किरदार गुत्थी के गेटअप में देखे जा सकते हैं. आप देख सकते हैं कि कॉमेडियन और एक्टर व्हाइट लॉन्ग गाउन में हैं, जिसपर पर्पल कलर की बो बनी हुई है. आइए जानते हैं आखिर क्या है इस फोटो का सच?
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक ऐसी शख्सियत हैं, जो अपने मजाकिया अंदाज से लोगों के चेहरों पर मुस्कान ले आते हैं. सुनील ग्रोवर लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अब उन्होंने अपनी एक ऐसी मजेदार फोटो शेयर की है, जिसे देखकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.
कान्स रेड कारपेरट पर गुत्थी बनकर पहुंचे सुनील ग्रोवर?
सुनील ग्रोवर लेटेस्ट फोटो में कान्स 2022 फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आ रहे हैं. फोटो में सुनील अपने फेमस किरदार गुत्थी के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं. आप देख सकते हैं कि कॉमेडियन और एक्टर व्हाइट लॉन्ग गाउन में हैं, जिसपर पर्पल कलर की बो बनी हुई है. इस ड्रेस संग उन्होंने गुत्थी वाली दो चोटियां भी बनाई हैं, जिसे रेड रिबन से डेकोरेट किया है. इस खास लुक में फोटो शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर गुत्थी के खास एक्सप्रेशंस देते हुए भी देते जा सकते हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं. सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा, 'French Riviera'
गुत्थी के स्टाइलिश अवतार को देखकर छूटी लोगों की हंसी
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सुनील ग्रोवर व्हाउट गाउन पहनकर कान्स रेड कारपेट पर क्या कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब सिर्फ आप नहीं, बल्कि कई लोग जानना चाहते हैं. दरअसल, ये एक मॉर्फ फोटो है. इस फोटो को एडिट करके बनाया गया है. लेकिन तस्वीर देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते है कि इसे एडिट किया गया है. तभी तो सुनील ग्रोवर को लड़कियों के गाउन में देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. कान्स रेड कारपेट पर गुत्थी को इतने स्टाइलिश अवतार में देखकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं.
कांच के टुकड़ों से बनी ड्रेस में Urfi Javed का टशन, हैरान लोग बोले- जूते, बर्तन कब पहन रही हो...

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












