
कानूनी पचड़े में फंसे Kapil Sharma? शो के प्रमोटर ने लगाया बड़ा आरोप
AajTak
अपनी टीम के साथ इन दिनों कपिल शर्मा कनाडा में शोज कर रहे हैं. खबर के मुताबिक, अमेरिका के एक जाने-माने प्रमोटर ने कपिल शर्मा पर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने का इल्जाम लगाया है.
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इंडस्ट्री के सबसे फेमस कॉमेडियन में से एक हैं. कपिल की कॉमेडी ने सालों से लोगों को हंसाया है. उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' (Comedy Nights With Kapil) को फैंस ने खूब पसंद किया था. जून के महीने से कपिल अपने कॉमेडी शो की टीम के साथ यूएस और कनाडा के टूर (Kapil Sharma US Canada Tour) पर निकले हुए हैं. ऐसे में अब उनपर एक गंभीर आरोप लगाया गया है.
कपिल पर लगा बड़ा आरोप
अपनी टीम के साथ इन दिनों कपिल शर्मा कनाडा में शोज कर रहे हैं. उनके साथ टूर पर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), कीकू शारदा (Kiku Sharda), चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar), सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) और राजीव ठाकुर हैं. ई टाइम्स की खबर के मुताबिक, अमेरिका के एक जाने-माने प्रमोटर ने कपिल शर्मा पर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने का इल्जाम लगाया है.
प्रमोटर का कहना है कि कपिल ने छह शहरों में परफॉर्म करने का वादा किया था, जिसमें से एक में वह शो करने नहीं पहुंचे. साथ ही उन्होंने कहा कि एक शहर में परफॉर्म ना करने पर कपिल ने उन्हें नुकसान का हर्जाना भरने का वादा भी किया है.
उर्फी जावेद को लेकर RIP वाली पोस्ट, एक्ट्रेस ने जताई चिंता, बोलीं- हो क्या रहा है?
कानूनी रास्ता अपनाएंगे प्रमोटर

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












