
कानपुर: बुजुर्ग मां-बाप को घर से निकाला, कमिश्नर ने बेटे-बहू को ऐसे सिखाया सबक
AajTak
बुजुर्ग दंपति की कहानी को सुनने के बाद पुलिस कमिश्नर का दिल पसीज गया और वे खुद इन दोनों को साथ लेकर बेटे और बहू के घर पहुंच गए.
झुकी कमर, चेहरे पर झुर्रियां और आंखों में आंसुओं का सैलाब लेकर कानपुर पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में बुजुर्ग दंपति की कहानी ने सभी को हैरान कर दिया. पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को जब इन बुजुर्ग दंपति ने बताया कि उम्र के आखिरी पड़ाव पर उनके बेटे और बहू ने घर से बाहर निकाल दिया है. हड्डियों में अब इतनी जान नहीं है कि वे कुछ काम करके अपना पेट भर सकें, वे जायें तो आखिर कहां जाएं? बुजुर्ग दंपति की इस कहानी को सुनने के बाद पुलिस कमिश्नर का दिल भी पसीज गया और वे खुद इन दोनों को साथ लेकर बेटे और बहू के घर पहुंच गए. कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के पास जेके कॉलोनी निवासी बुजुर्ग अनिल कुमार शर्मा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. उन्होंने कमिश्नर को बताया कि बेटे अभिषेक और बहू ने उन्हें मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है. इतना ही नहीं उनके कमरे में ताला भी डाल दिया है. बुजुर्ग दंपति की कहानी सुनने के बाद पुलिस कमिश्नर ने खुद ही बेटे और बहू को सबक सिखाया. आरोप है कि बेटे और बहू ने बूढ़े मां-बाप के साथ मारपीट भी की. बेटे और बहू की प्रताड़ना से निराश बुजुर्ग दंपति पुलिस थाने और चौकी में शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी वहां पर किसी ने सुनवाई नहीं की. जिसके बाद वे दोनों अंत में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











