
काठमांडू के रूम नंबर 204 की कहानी, जहां 7 दिन तक सचिन के साथ ठहरी थी सीमा हैदर
AajTak
नेपाल की राजधानी काठमांडू के जिस होटल में पाकिस्तान की सीमा हैदर और नोएडा का सचिन ठहरा था, वहां के रजिस्टर में इन दोनों के नाम की कोई एंट्री नहीं है. होटल प्रबंधन का कहना है कि यहां तमाम होटल हैं, जो बिना आईडी के रूम दे देते हैं, सिर्फ नाम और डिटेल दर्ज की जाती है. सीमा और सचिन ने अपना कोई और नाम लिखवाया होगा. पढिए होटल की ग्राउंड रिपोर्ट...
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर (Seema Haider) और नोएडा का सचिन मीणा (Sachin Meena) नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक होटल में ठहरे थे. ये दोनों होटल में सात दिन तक रुके, इसके बाद टैक्सी से निकल गए थे. जिस होटल में सीमा और सचिन ठहरे, वहां के रजिस्टर में इन दोनों की कोई एंट्री नहीं है. होटल प्रबंधन का कहना है कि दोनों ने अपना नाम बदलकर लिखवाया होगा.
सीमा हैदर का केस जब सुर्खियों में आया तो सीमा और सचिन ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वे दोनों नेपाल के काठमांडू में होटल न्यू विनायक में 7 दिन तक रहे थे. होटल रिसेप्शनिस्ट गणेश रोकामगर ने आजतक को बताया कि इस इलाके में तमाम होटल हैं, जो यहां ठहरने वालों से Id नहीं लेते हैं, सिर्फ नाम और डिटेल नोट की जाती है.
यह भी पढ़ेंः सीमा और सचिन को फिर साथ ले गई ATS, मोबाइल का डाटा डिलीट करने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें
जब होटल न्यू विनायक का रजिस्टर चेक किया गया तो सीमा और सचिन का नाम दर्ज नहीं पाया गया, जबकि गणेश ने खुद दोनों की बुकिंग की थी. गणेश ने कहा कि जरूर सचिन ने अपना नाम बदलकर लिखवाया होगा.
गणेश ने कहा कि पहले सचिन आया था, उसने यह बोलकर रूम बुक कराया कि मेरी बीवी भी आ रही है. फिर दोनों साथ रहे और खूब reels बनाए. गणेश के बच्चे और परिवार के साथ भी दोनों ने reels बनाए, जो आजतक के पास मौजूद हैं.
होटल के कमरे में ही कर ली शादी!

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












