
'काटे नहीं कटते' सॉन्ग पर नोरा फतेही ने किया टेरेंस संग जबरदस्त डांस, देखकर छूटेगा पसीना
AajTak
नोरा अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं. अब एक्ट्रेस जल्द ही 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के मंच पर नजर आएंगी. इस दौरान नोरा, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस संग 'कांटे नहीं कटते' सॉन्ग पर डांस करती भी नजर आएंगी.
नोरा फतेही एक ऐसी स्टार हैं, जिन्होंने अपने शानदार डांस से बॉलीवुड में कदम जमाए हैं और अपनी एक पहचान कायम की है. कुछ समय पहले नोरा 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई थीं. नोरा अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं. अब एक्ट्रेस जल्द ही 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के मंच पर नजर आएंगी. इस दौरान नोरा, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस संग 'कांटे नहीं कटते' सॉन्ग पर डांस करती भी नजर आएंगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












