
काजोल ने किराए पर दिया अपना घर, प्रति महीने का रेंट है 90 हजार रुपये
AajTak
यह अपार्टमेंट हिरानंदानी गार्डन्स के एटलांटिक प्रोजेक्ट के 21वें फ्लोर पर मौजूद है. इस अपार्टमेंट का लीज और लाइसेंस अग्रीमेंट 3 दिसंबर को रजिस्टर किया गया था. डॉक्यूमेंट्स के अनुसार किराएदार ने 3 लाख रुपये का सिक्योरिटी मनी डिपॉजिट किया है.
बॉलीवुड में कई स्टार्स के पास एक से अधिक घर हैं जिन्हें उन्होंने किराए पर दे रखा है. काजोल और अजय देवगन भी इस लिस्ट में गिने जाते हैं. अब रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल ने पवई स्थित अपने अपार्टमेंट को 90 हजार रुपये प्रति महीने की कीमत पर किराए पर दे दिया है. वहीं काजोल, पति और बच्चों के साथ जुहू में अपने लैविश बंगले में रहती हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












