
काजोल-तनीषा ने खास अंदाज में मनाया मां तनुजा का बर्थडे, बॉलीवुड थीम पर बना केक
AajTak
एक्ट्रेस तनुजा ने हाल ही में अपना 78वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. तनुजा की दोनों बेटियां काजोल और तनीषा ने उनके इस जन्मदिन को और भी खास बना दिया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं मगर एक दौर ऐसा भी था जब काजोल की मां तनुजा का इंडस्ट्री में जलवा था. उनकी खूबसूरती और अभिनय के अंदाज पर लोग फिदा नजर आते थे. एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया और कई सारे सुपरस्टार्स संग वे नजर आईं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना 78वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. तनुजा की दोनों बेटियां काजोल और तनीशा ने उनके इस जन्मदिन को और भी खास बना दिया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












