काजोल को याद आए पुराने दिन, मजेदार कैप्शन के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो
AajTak
काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपना हर पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने बुधवार को एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की है.
काजोल बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों में जगह बनाई है. काजोल ने बॉलीवुड में साल 1992 से फिल्म बेखुदी से डेब्यू किया था. इसके बाद वे साल 1993 में फिल्म बाजीगर में नजर आईं, जिसमें वे शाहरुख खान के साथ नजर आईं. इस फिल्म से काजोल ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपना हर पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने बुधवार को एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की है. काजोल ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर इस फोटो को काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह एक टोपी, मल्टी कलर साटन टॉप और ईयररिंग्स पहने एक कुर्सी पर पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "गर्मियों में सभी चीजें करनी कैंसिल हो चुकी हैं तो ऐसे में मैं घर पर हैट पहनूंगी और साल का जश्न मनाऊंगी."More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












