
काजोल को ट्रोल किया तो 'सामना' ने याद दिलाया पीएम मोदी का डिग्री विवाद, सीधी का पेशाब कांड
AajTak
सामना पत्रिका का संपादकीय इस बार अभिनेत्री काजोल के बयान से खड़े हुए विवाद पर है. दरअसल कालोज ने देश के विकास के लिए शिक्षित होने की महत्ता को बताया था, इसके लिए उन्होंने राजनेताओं के पढ़े-लिखे न होने का उदाहरण दिया था. इसी के बाद उनकी आलोचना होने लगी है. हालांकि सामना ने उनका बचाव किया है.
अभिनेत्री काजोल नेताओं की शिक्षा पर दिए अपने बयान को लेकर कई राजनीतिक दलों और ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. उनकी खूब आलोचना हो रही है. हालांकि सामना पत्रिका ने अपने संपादकीय में काजोल का सपोर्ट किया है. सामना ने अपने संपादकीय में शिक्षा का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री, एमपी के सीधी में हुए पेशाब कांड और जेएनयू में दीपिका के जाने का मामला उठाया है.
सामना ने लिखा कि देश की वर्तमान राजनीति मूर्खों का घेरा बन गई है. अभिनेत्री काजोल ने इस पर अपनी स्पष्ट राय व्यक्त की है. काजोल ने कहा कि जिनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि नहीं है, ऐसे राजनेता देश चला रहे हैं. इस पर हमारे देश के अंधभक्तों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. भक्तों ने मान लिया कि काजोल ने मौजूदा दिल्ली सरकार पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और उन्होंने हमेशा की तरह काजोल को ट्रोल करना शुरू कर दिया. हमारे देश की एक उच्च शिक्षित कलाकार लोगों को शिक्षा का महत्व समझाती है और ऐसा करने पर बीजेपी के ‘ट्रोल हमलावर’ अभिनेत्री पर टूट पड़ते हैं.
सामना ने आगे लिखा कि काजोल महाराष्ट्र की बेटी है इसलिए स्पष्टवादिता उसके स्वभाव में होगी ही, फिर शिक्षा के संबंध में एक सोच देने वाले महात्मा फुले भी इसी मिट्टी से थे. महात्मा फुले ने शिक्षा की वकालत की. वे कहते हैं-
विद्या बिना मति चली गई मति के बिना नीति चली गई नीति के बिना गति चली गई गति के बिना वित्त चला गया वित्त के बिना छुद्र बढ़ गए एक अज्ञान ने इतना अनर्थ कर दिया!
महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले ने लोगों को बुद्धिमान और शिक्षित बनाने के लिए कड़े प्रयास किए. उन्हीं सावित्री बाई की बेटी काजोल शिक्षा का महत्व बता रही है. काजोल ने शिक्षा का महत्व बताया, वह निश्चित तौर पर किसे और क्यों बुरा लगा? उन्होंने तो किसी का नाम नहीं लिया था. क्या उन्हें देश में विकास, शिक्षा, लोकतंत्र पर अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार नहीं है? डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा था, ‘सीखो और संघर्ष करो.’ अज्ञान घातक होता है. अज्ञानता से अंधश्रद्धा और अंधभक्तों की पैदाइश बढ़ती है. भारत देश फिलहाल इसी अंधेरे से गुजर रहा है. अंधभक्तों को काजोल की बातें तीखी लगीं, क्योंकि उनके समक्ष उनके विश्व गुरु, प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर और चरित्र है.
सामना ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री ऐसा कहते हैं कि वे गुजरात में एक प्लेटफॉर्म पर चाय बेचते थे, लेकिन जिस गांव में वह चाय बेचते थे, उस गांव में तब कोई रेलवे ही नहीं थी, फिर वहां प्लेटफॉर्म कैसे हो सकता है? सवाल यह नहीं है कि चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन गया, बल्कि प्रधानमंत्री अपनी शैक्षणिक योग्यता क्यों छिपा रहे हैं. वे उच्च शिक्षित हैं, यह दिखाने के लिए मोदी की ओर से गृहमंत्री अमित शाह ने फर्जी ‘डिग्री प्रमाणपत्र’ जारी किए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



