
'काउंटिंग में गड़बड़ी हो तो तुरंत वीडियो भेजें', कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
AajTak
कांग्रेस ने मतगणना के दिन संभावित गड़बड़ी को लेकर दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि सभी को सजक रहना है और अगर उनको कोई धांधली नजर आती है तो वो उसका वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर पर भेजें. इसको लेकर एक बड़ी लीगल टीम भी सेटअप की गई है.
लोकसभा चुनाव की मतगणना में कुछ ही समय बचा है. मंगलवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लगी गई हैं. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उधर, चुनावों के एग्जिट पोल में एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनती दिख रही है. वहीं इन एग्जिट पोल्स पर विपक्ष ने सवाल उठाते हुए इन्हें खारिज कर दिया है. इस सबके बीच कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ता और पोलिंग एजेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
दरअसल, कांग्रेस ने मतगणना के दिन संभावित गड़बड़ी को लेकर दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि सभी को सजक रहना है और अगर उनको कोई धांधली नजर आती है तो वो उसका वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर पर भेजें. इसको लेकर एक बड़ी लीगल टीम भी सेटअप की गई है.
कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा, "यह जनता का चुनाव है. जैसा कि हमने पिछले कुछ हफ्तों में देखा है, भाजपा और उनके नेताओं ने बार-बार नैतिक आचार संहिता का उल्लंघन किया, संविधान को बदलने और भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने की बात खुलेआम कही. भाजपा के इस नैतिक रूप से भ्रष्ट आचरण के कारण ही हमें कल मतगणना के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है. हम कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता से अपील करते हैं कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकलें. हम घर से टीवी समाचार देखने और परिणाम देखने के बजाय, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हैं कि वे जिला कांग्रेस कार्यालयों और राज्य कांग्रेस मुख्यालयों में पहुंचकर हमारे वोटों की सुरक्षा में पार्टी के प्रयासों में मदद करें."
दिल्ली में निगरानी केंद्र शुरू
कांग्रेस ने कहा कि हम राज्य प्रभारियों से अनुरोध करते हैं कि वे कांग्रेस कार्यालयों में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें. कृपया पार्टी कार्यकर्ताओं को उन जगहों पर ले जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था भी करें जहां मतगणना में कोई समस्या हो. हमने दिल्ली में एक निगरानी केंद्र शुरू किया है जो 24 घंटे पूर्णकालिक रूप से काम करेगा. अगर आपको कभी भी लगता है कि मतगणना केंद्र पर कुछ संदिग्ध हो रहा है, तो कृपया उसे अपने फोन पर रिकॉर्ड करें और तुरंत हमारे हेल्पलाइन नंबर पर वीडियो भेजें. हमने ऐसी किसी भी विसंगति पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए एक विशाल कानूनी टीम का गठन किया है. कृपया वीडियो के साथ मतगणना केंद्र और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम भेजें.
पार्टी की तरफ से कहा गया है, " हम कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से अनुरोध करते हैं कि वे स्थानीय मतदाताओं के संपर्क में रहें और मतगणना विसंगतियों के बारे में किसी भी जानकारी को कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय तक पहुंचाएं. हमें मतगणना प्रक्रिया के दौरान सभी संभावित व्यवधानों और कदाचारों को रोकना होगा. यह चुनाव हमारे संविधान का भाग्य तय करेगा. हमारे देश का भविष्य आपके हाथों में है. इसलिए, अगले 24 घंटों के लिए सतर्क और चौकस रहें. इस नंबर पर वीडियो भेजें - +91 7982839236. कृपया इस नंबर पर किसी भी मतगणना विसंगति के बारे में जानकारी भेजें - +91 9560822897."

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








