
कांग्रेस से ज्यादा डोनेशन BRS को, बीजेपी को 2244 करोड़... देखिए किस पार्टी को मिला कितना चंदा
AajTak
इस साल भाजपा को कांग्रेस से 776.82% ज़्यादा चंदा मिला. भाजपा को 2023-24 में सबसे ज़्यादा 2,244 करोड़ रुपये का चंदा मिला तो वहीं दूसरे नंबर पर तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस रही जिसे 580 करोड़ रुपये का चंदा मिला.
भारतीय जनता पार्टी के लिए यह साल ना केवल चुनावी नतीजों के लिहाज से सुखद रहा बल्कि पार्टी के बैंक खाते में भी जमकर चंदा बरसा. भाजपा को 2023-24 में लोगों, ट्रस्टों और कॉरपोरेट घरानों से 2,244 करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले जो 2022-23 में मिले चंदे से तीन गुना अधिक हैं.
दूसरी ओर, कांग्रेस को 2023-24 में करीब 289 करोड़ रुपये मिले, जबकि पिछले वर्ष उसे 79.9 करोड़ रुपये मिले थे. भाजपा और कांग्रेस दोनों को सबसे ज्यादा चंदा प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिला जिसने भाजपा को 723 करोड़ रुपए और कांग्रेस को 156 करोड़ रुपए दिए. सीधे शब्दों में कहें तो, 2023-24 में भाजपा का लगभग एक तिहाई और कांग्रेस का आधे से अधिक दान प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से आया.
बीजेपी को कांग्रेस से 776.82% अधिक चंदा
इस साल भाजपा को कांग्रेस से 776.82% ज़्यादा चंदा मिला. भाजपा को 2023-24 में सबसे ज़्यादा 2,244 करोड़ रुपये का चंदा मिला तो वहीं दूसरे नंबर पर तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस रही जिसे 580 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही जिसे 289 करोड़ रुपये का चंदा मिला.
यह भी पढ़ें: चुनावी चंदे की लड़ाई नई नहीं... केवल कांग्रेस को चुनावी चंदा मिलने से परेशान अटल लाए थे नेहरू काल में बैन लगवाने के लिए बिल, रोचक किस्सा
2022-23 में प्रूडेंट को सबसे अधिक दान देने वाले संस्थाओं में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड, सीरम इंस्टीट्यूट, आर्सेलर मित्तल ग्रुप और भारती एयरटेल शामिल हैं. भाजपा और कांग्रेस ने अपने चंदे का जो हिसाब-किताब बताया है उसमें इलेक्टोरल बॉन्ड शामिल नहीं हैं. नियमों के अनुसार राजनीतिक दलों को यह विवरण केवल अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में घोषित करना होता है, योगदान रिपोर्ट में नहीं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












