
'कांग्रेस भस्मासुर है, जल्द अखिलेश को निपटाएगी', यूपी BJP कार्यसमिति की बैठक में भूपेंद्र चौधरी ने सपा को चेताया
AajTak
BJP कार्य समिति की शुरुआत उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के संबोधन के साथ हुई और समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों होगा. भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत की आत्मा अयोध्या, काशी मथुरा में बसती है. नरेंद्र मोदी जी देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने.
लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद आज लखनऊ में भाजपा की एक बड़ी और अहम बैठक हो रही है. बीजेपी कार्यसमिति की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंच रहे हैं. उनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी- एसपी सिंह बघेल, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और अन्य पार्टी नेता भी बैठक में मौजूद हैं.
बैठक की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया. उन्होंने अपने भाषण में साफ़ तौर पर कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता है जिसके साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा. भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि लखन पासी जी को याद किये बिना बैठक अधूरी रहेगी. उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा अयोध्या, काशी मथुरा में बसती है.
यह भी पढ़ें: एक्शन मोड में CM योगी... सहारनपुर में तहसील और RTO दफ्तर में छापा, 19 दलालों-बिचौलियों को भेजा गया जेल
उन्होंने कहा, 'बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन मिलेगा. पहले कांवड़ यात्रा को रोका जाता था. अयोध्या में 500 साल बाद भव्य राम मंदिर बना. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आग बढ़ रहा हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाने का काम किया.आज भारतीय जनता पार्टी ऊंचाइयों को छू रही है और मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार बीजेपी की जीत हुई है.'
कांग्रेस पर निशाना, अखिलेश को किया सावधान
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा, 'कांग्रेस समर्थन से जीत हासिल करती है. कांग्रेस ने कभी किसी का भला नहीं किया कांग्रेस का कोई विचार नहीं है. बाबा साहब ने कभी कांग्रेस को कुछ नहीं समझा. कांग्रेस लोहिया को आदर्श मानने वाली परिवार की पार्टी है.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



