
कांग्रेस ने सुनील जाखड़ और केवी थॉमस को सभी पदों से हटाया, सोनिया गांधी ने लिया फैसला
AajTak
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह फैसला अनुशंसा की है कि ‘अनुशासनहीनता’ के लिए लिया है.
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद आपसी मतभेदों से जूझ रही कांग्रेस ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jhakhad) और केवी थॉमस (KV Thomas ) को सभी पदों से हटा दिया है. अनुशासन समिति द्वारा केवी थॉमस, सुनील झाखड़ के बारे में सिफारिशें भेजे जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने यह फैसला लिया है.
अनुशासन समिति की रिपोर्ट के बाद सोनिया गांधी ने केवी थॉमस को राज्य राजनीतिक मामलों की समिति और केपीसीसी की कार्यकारी समिति से हटाया गया है.जाखड़ ने चरणजीत सिंह को बताया था बोझ बता दें कि पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित किए जाने वाले फैसले की निंदा की थी. जाखड़ ने कहा था कि कांग्रेस की एक नेता ने चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी के लिए संपत्ति बताया था. उन्होंने ट्वीट किया था, 'संपत्ति, आप क्या मजाक कर रहे हैं. वो तो गनीमत है कि चन्नी को राष्ट्रीय खजाना घोषित नहीं किया गया.'
केवी थॉमस को कांग्रेस ने जारी किया था नोटिस
इस मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 11 अप्रैल को वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कमेटी के सदस्य केवी थॉमस को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. उन्हें यह नोटिस पार्टी के निर्देश के बावजूद, केवी थॉमस ने कन्नूर में आयोजित सीपीएम पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने और और पार्टी लाइन के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने को लेकर दिया गया था. इस कार्यक्रम में कई नेता मौजूद थे.
एक तरफ कांग्रेस ने दो नेताओं को सभी पदों से हदा दिया है तो दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के लिए कुछ बड़े फैसले भी लिए हैं. कांग्रेस ने प्रतिभा वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू को क्रमशः सीएलपी नेता और अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







