
'कांग्रेस ने खिलाड़ियों के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साधा', विनेश पर बोले हरियाणा के सीएम सैनी
AajTak
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पांच सीटें हारने से लेकर पहलवान और किसान तक, पंचायत आजतक के मंच पर हर सवाल के जवाब दिए.
हरियाणा में जारी विधानसभा चुनाव के बीच आजतक के 'पंचायत आजतक हरियाणा 2024' का मंच सजा. इस आयोजन के पहले सत्र 'बीजेपी को नायाब तोहफा' सेशन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की. सीएम सैनी ने अपनी सरकार के कामकाज से लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की चुनावी रणनीति तक, खुलकर सवालों के जवाब दिए.
हरियाणा में बीजेपी की उम्मीदों को लेकर सवाल पर सीएम सैनी ने कहा कि पिछले 10 साल में बिना भेदभाव के हरियाणा में काम हुए हैं. मेरे पास सौ लोग आए, 50 के काम हुए और 50 पेंडिंग रह गए तो कल होंगे. लोग भी इसे समझते हैं. हमारी मंशा, सोच है कि जो भी व्यक्ति हमारे यहां आए, उसका काम पूरा हो. इसके लिए हम डटकर प्रयास करते हैं. 10 साल में जमीन आसमान का अंतर नजर आएगा.
एंटी इनकम्बेंसी और लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर बीजेपी की हार को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी नीयत पर कोई सवालिया निशान नहीं है. कांग्रेस के समय लोगों की बात ही नहीं सुनी जाती थी, लोग घुमते रह जाते थे. सीएम सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कोई एंटी इनकम्बेंसी नहीं थी. बहुत बड़ा झूठ फैला दिया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दो साल पहले झूठ की स्क्रिप्ट लिखी और उसे हिमाचल में उतारा. वहां दो साल सरकार के हुए हैं, एक लाख रोजगार से लेकर कैश तक, वादे अब तक पूरे नहीं हुए.
सीएम सैनी ने कहा कि एक बार तो उनका झूठ फैलेगा लेकिन बार-बार नहीं. इन्होंने ये झूठ फैलाया कि तीसरी बार मोदी की सरकार बनती है तो ये संविधान खत्म कर देंगे. आरक्षण को समाप्त कर देंगे. राहुल गांधी ने अमेरिका में जाकर कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो हम आरक्षण खत्म कर देंगे. नेहरू से लेकर राजीव गांधी और इंदिरा गांधी तक ने आरक्षण का विरोध किया.
विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह की स्क्रिप्ट से बड़ा नुकसान हमारा हुआ है. जवान-किसान-पहलवान को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर सीएम सैनी ने कहा कि हुड्डा साहब अभी हरियाणा में हिसाब मांगने निकले थे. हमने तीनों पर सवाल पूछे. हमने कहा कि एकतरफा हिसाब मांगने निकले हैं. हमने पूछा कि 10 साल सीएम रहे, कितने किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदा, कितने किसानों को मुआवजा दिया. जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस के गठबंधन पर हुड्डा को कठघरे में खड़ा किया.
अग्निवीर पर क्या बोले सीएम सैनी

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








