
'कांग्रेस के पास वकीलों की फौज, ऊपरी कोर्ट क्यों नहीं गए'- राहुल गांधी की सांसदी जाने पर रविशंकर प्रसाद ने पूछा
AajTak
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी की समस्या ये है कि उन्हें वोट नहीं मिलते. वे जहां जाते हैं वहां हार जाते हैं. झूठ बोलना उनकी फितरत है. वह हमेशा विदेश में भारत का अपमान करते है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. इसके जवाब में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि झूठ बोलना राहुल गांधी की फितरत है. राहुल के 'तमाशे' का भंडाफोड़ करने के लिए हमने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. क्योंकि उन्होंने एक बार फिर मामले को भटकाने की कोशिश की है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़ों का अपमान किया है. राहुल गांधी चीन की तारीफ करते हैं. विदेश में भारत का अपमान करते हैं. वह सेना की शहादत का सबूत मांगते हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल के मामले में 'चौकीदार चोर है' कहा था, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तो उन्होंने माफी मांगी. रविशंकर प्रसाद बोले कि कांग्रेस का परिचय 4-C है. मतलब कट, कमीशन, करप्शन और कांग्रेस.
रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी की समस्या ये है कि उन्हें वोट नहीं मिलते. वे जहां जाते हैं वहां हार जाते हैं. कर्नाटक चुनाव में सहानुभूति वोट हासिल करने के लिए जानबूझकर उन्होंने ऐसा किया. वह नाखून काटकर शहीद बनाना चाहते हैं.
राहुल गांधी ने देश के पिछड़ों का अपमान किया है. वह कहते हैं कि जो भी कहते हैं, सोच समझकर कहते हैं, इसका मतलब ये है कि उन्होंने जानकर पिछड़ों का अपमान किया है. झूठ बोलना और बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी फितरत है.
(रिपोर्ट- आदित्य)

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












