
कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का निधन
AajTak
कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का आज सुबह निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे. पिछले कुछ महीनों से उनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा था. इस बात की जानकारी उनके बेटे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने 2004-2006, 2011-2016 की अवधि के दौरान केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला.
कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का आज सुबह निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे. पिछले कुछ महीनों से उनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा था. इस बात की जानकारी उनके बेटे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने 2004-2006, 2011-2016 की अवधि के दौरान केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला.
केरल कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने ट्वीट कर ओमन चांडी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है. उन्होंने लिखा कि प्रेम की शक्ति से दुनिया पर विजय पाने वाले राजा की कहानी का मार्मिक अंत हुआ. आज, मैं एक महान व्यक्ति के निधन से बहुत दुखी हूं. उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्माओं में गूंजती रहेगी.
The tale of the king who triumphed over the world with the power of 'love' finds its poignant end. Today, I am deeply saddened by the loss of a legend, @Oommen_Chandy. He touched the lives of countless individuals, and his legacy will forever resonate within our souls. RIP! pic.twitter.com/72hdK6EN4u
मालूम हो कि ओमन चांडी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनकी तबीयत साल 2019 से बिगड़ी हुई थी. चांडी को गले से संबंधित बीमारी बढ़ने के बाद जर्मनी ले जाया गया था. उन्होंने साल 1970 से राज्य विधानसभा में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है. उनके बेटे चांडी ओम्मन ने मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी.
वह कोट्टायम जिले में अपने गृह नगर पुथुपल्ली से चुनाव लड़ते थे. उन्होंने लगातार 12 बार विधानसभा चुनाव जीता. वह एक जन नेता थे और लोगों के साथ उनके करीबी संपर्कों के लिए उनकी सराहना की जाती थी. मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान आयोजित जन संपर्क कार्यक्रम से सैकड़ों लोगों की लंबे समय से लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान हुआ.
उन्होंने के करुणाकरण और ए के एंटनी सरकारों में भी मंत्री के रूप में कार्य किया और वित्त, गृह और श्रम विभाग संभाला. चांडी को 2018 में एआईसीसी महासचिव बनाया गया था. उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया. चांडी अपने पीछे पत्नी मरियम्मा ओम्मन, बेटे चांडी ओम्मन और बेटियों मारिया और अचू को छोड़ गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










