
'कांग्रेस के कुछ लोगों ने गद्दारी की है', MLC चुनाव नतीजों के बाद बोले जगताप, CM उद्धव ने भी बुलाई अर्जेंट मीटिंग
AajTak
महाराष्ट्र की 10 सीटों पर विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं. शिवसेना और NCP के 2-2 उम्मीदवार जीते हैं, जबकि बीजेपी के सभी पांच कैंडिडेट MLC चुनाव जीत गए हैं.
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (Maharashtra MLC polls) के नतीजों के बाद कांग्रेस के भाई जगताप ने कहा है कि मेरे जीतने से ज्यादा दुख चंद्रकांत हंडोरे के हारने का है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने गद्दारी की है. मैं दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात करुंगा और गद्दारी करने वाले लोगों की शिकायत करुंगा. उधर, चुनाव के नतीजों से नाखुश मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को विधायकों की अर्जेंट बैठक बुलाई है.
चुनाव के नतीजों में शिवसेना के उम्मीदवारों ने मामूली अंतर से जीत हासिल की है. शिवसेना के पास 55 विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायकों का समर्थन है जबकि चुनाव में शिवसेना को केवल 52 वोट मिले हैं. इसी से नाराज उद्धव ठाकरे ने अपने बंगले पर विधायकों की अर्जेंट बैठक बुलाई है.
उधर, भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवीण दारेकर ने कहा कि चुनाव के नतीजों से हम बहुत खुश हैं. महाराष्ट्र ने बीजेपी पर भरोसा दिखाया है. शिवसेना और कांग्रेस के सदस्यों के बीच 100% क्रॉस वोटिंग हुई, जिससे हमें इतने वोट मिले.
10 में से 5 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत
बता दें कि सोमवार देर रात महाराष्ट्र की 10 सीटों पर विधान परिषद चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. इसमें बीजेपी के 5 कैंडिडेट ने जीत दर्ज की है. जबकि NCP और शिवसेना के 2-2 उम्मीदवारों सिर पर जीत का सेहरा बंधा है. वहीं एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.
10 सीटों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












