
कहीं बेटी मैदान में, तो कहीं बहू को टिकट... MCD चुनाव बना दिल्ली की सियासत की नर्सरी
AajTak
दिल्ली की सियासत की नर्सरी एमसीडी चुनाव को माना जाता है. दिल्ली में पार्षद बनने के बाद ही सियासी उड़ान नेता भरते हैं और आगे चलकर विधायक और सांसद भी बनते हैं. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी से लेकर कांग्रेस और बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता अपने बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों को चुनावी मैदान में उतारा है.
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव का बिगुल बज चुका है. एमसीडी का चुनाव दिल्ली की सियासी नर्सरी के तौर पर देखा जाता है. नेताओं की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सियासत की पहली पाठशाला पार्षद का चुनाव है. मौजूदा विधायकों से लेकर पूर्व विधायक और महापौर के बेटे-बेटियों, पत्नियां और रिश्तेदार एमसीडी चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए उतरे हैं.
एमसीडी चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कैंडिडेटों की फेहरिस्त देंखे तो एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर नेताओं के बेटे-बेटियां पार्षद सीटों पर उतरी हैं. आम आदमी पार्टी के पांच मौजूदा विधायकों के परिवार के सदस्य पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं तो बीजेपी के एक सांसद और दो पूर्व विधायकों के परिवार को टिकट दिया गया है. ऐसे ही कांग्रेस के दो पूर्व विधायक के परिवार को टिकट दिया गया है. चुनाव मैदान में उतरे बेटे या बेटी उसी इलाके के वार्ड से चुनाव लड़ रहे है जहां से उनके परिजन वर्तमान में विधायक हैं या पहले विधायक रह चुके हैं.
AAP विधायक के बेटे-बेटियां लड़ रही पार्षद चुनाव आम आदमी पार्टी ने राजोरी गार्डन की विधायक धनवती चंदेला की बहू मीनाक्षी चंदेला को विष्णु गार्डन से बेटी प्रिया चंदेला को रजौरी गार्डन वार्ड से टिकट दिया है. प्रिया चंदेला पहले पार्षद रह चुकी हैं. मटिया महल से विधायक शोएब इकबाल के बेटे आले इकबाल को चांदनी महल वार्ड से टिकट मिला है, जो 2017 में कांग्रेस के पार्षद का चुनाव जीते थे. चांदनी चौक के विधायक प्रहलाद सिंह साहनी के बेटे पुनरदीप सिंह साहनी को चांदनी चौक वार्ड से टिकट मिला है. इसी तरह से देवली के विधायक प्रकाश जारवाल की पत्नी ज्योति जारवाल को तिगड़ी से उम्मीदवार बनाया गया है.
पूर्व विधायक के परिवारवालों को मिला टिकट आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायकों के साथ पूर्व विधायक के रिश्तेदार को भी एमसीडी चुनाव में उतारा है. राजिंदर नगर के पूर्व विधायक विजेंदर गर्ग को नारायणा से उम्मीदवार बनाया गया है. ऐसे ही हरि नगर के विधायक रहे जगदीप सिंह की पत्नी रमिंदर कौर को फतेह नगर वार्ड से टिकट दिया गया है जबकि बवाना के शाहबाद डेयरी से पूर्व विधायक और मौजूदा पार्षद रामचंद्र को उम्मीदवार बनाया गया है.
बीजेपी ने भी जताया भरोसा बीजेपी ने अपने दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटियों को एमसीडी के चुनावी मैदान में उतारा है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद दुष्ंयत गौतम के बेटे भारत गौतम को शाहदरा सीट से प्रत्याशी बनाया है. पूर्व विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह के बेटे अर्जुनपाल सिंह मारवाह को लाजपत नगर वार्ड से टिकट दिया है. पूर्व विधायक अजीत खड़खड़ी के बेटे अमित खड़खड़ी को नजफगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी से महापौर रहे कंवर सेन की बहू चैरी सिंह को पार्टी ने विश्वास नगर सीट से पार्षद का टिकट दिया है.
कांग्रेस भी पूर्व विधायकों पर रही मेहरबान कांग्रेस ने अपने कई नेताओं के बेटे और बेटियों को प्रत्याशी बनाया है तो कई सीटों पर पूर्व पार्षद की पत्नियों को उम्मदीवार बनाया गया है. ओखला से दो बार विधायक रहे आसिफ मोहम्मद खान की बेटी अरीबा खान को अबुफजल एन्केल्व से पार्षद का टिकट दिया है. सीलमपुर से विधायक रहे चौधरी मतीन अहमद की बहू शगुफ्ता चौधरी को चौहान बांगड़ सीट से कैंडिडेट बनाया है. ऐसे ही जाकिर नगर से तीन बार के कांग्रेस पार्षद शोएब दानिश की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है. ऐसे ही दरियागंज से फरहाद सूरी चुनावी मैदान में उतरे हैं, जो कांग्रेस के दिग्गज नेता ताजदार बाबर के बेटे हैं. फरहाद सूरी दिल्ली के मेयर रह चुके हैं.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







