
'कहीं तो होगा' फेम आमना शरीफ का डिजिटल डेब्यू, इस सीरीज से करेंगी धमाकेदार एंट्री
AajTak
छोटे पर्दे का हसीन चेहरा और टेलीविजन जगत की जानी मानी एक्ट्रेस आमना, अब Damaged 3 से डिजिटल की दुनिया में हाथ आजमाने जा रही हैं. इस वेब श्रृंखला के पहले दो सीजन काफी हिट साबित हुए हैं जिसमें अमृता खानविलकर और हिना खान मुख्य किरदार में थी और अब इसके तीसरे सीजन के लिए आमना शरीफ को लिया गया है.
वेब सीरीज की दुनिया में टीवी अभिनेत्री आमना शरीफ साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा 'Damaged 3' से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं. कहीं तो होगा की कशिश और कसौटी ज़िंदगी की कोमोलिका अब सीरीयल्स और फिल्मों के बाद वेब की दुनिया में किस्मत आजमाएंगी. छोटे पर्दे का हसीन चेहरा और टेलीविजन जगत की जानी मानी एक्ट्रेस आमना, अब Damaged 3 से डिजिटल की दुनिया में हाथ आजमाने जा रही हैं. इस वेब श्रृंखला के पहले दो सीजन काफी हिट साबित हुए हैं जिसमें अमृता खानविलकर और हिना खान मुख्य किरदार में थी और अब इसके तीसरे सीजन के लिए आमना शरीफ को लिया गया है. इससे पहले हिना खान को उन्होंने कसौटी में रिप्लेस किया था और फिर हिना के पिछले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाया.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












