
कहीं कमरभर पानी में घिरे लोग, कहीं बह गए घोड़े... मुंबई से गुजरात तक सैलाब के 15 डरावने Video
AajTak
महाराष्ट्र के कई जिले इन दिनों आसमानी आफत से जूझ रहे हैं. गढ़चिरौली, पुणे, ठाणे, बीड समेत कई जिलों में मूसलाधार मुसीबत लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. वहीं, मूसलधार बारिश से गुजरात में भी आफत है. गुजरात के कुछ इलाकों में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है.
देश के कुछ हिस्सों में मानो मॉनसून का ब्रेक फेल हो गया है. यहां इतनी मूसलाधार बारिश कि सब कुछ ठहर सा गया है. गुजरात और महाराष्ट्र में हाल-बेहाल है. पुणे की सड़कों पर सैलाब है, नाले उफान पर हैं, जहां गाड़ियां दौड़ती थी वहां पानी भर गया है और ये हल्की फुल्की बारिश नहीं है कि पानी निकल जाएगा. वाटर रेगुलेटर ठप हो गया है और जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.
महाराष्ट्र के कई जिले इन दिनों आसमानी आफत से जूझ रहे हैं. गढ़चिरौली, पुणे, ठाणे, बीड समेत कई जिलों में मूसलाधार मुसीबत लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. लोनावला में कुछ घंटों में हुई रिकॉर्ड बारिश ने शहर में सैलाब ला दिया. उसके बाद वहां 30 सैलानी फंस गए. इन पर्यटकों को बचाने के लिए बाकायदा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. ऐसे ही कई शहरों में सैलाब का कब्जा दिख रहा है.
मुंबई में आज भारी बारिश के अलर्ट के बीच मूसलाधार बरसात देखने को मिल रही है. बारिश की वजह से मुंबई की मीठी नदी उफान पर है, रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है. एय़रपोर्ट कॉलोनी, चेंबूर में सड़कों पर सैलाब आ गया है और आज पूरे दिन बारिश का अलर्ट है.
ये भी पढ़ेंः सावधान! चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे रोजाना 2 घंटे रहेगा बंद, जानें वजह
वहीं, मूसलधार बारिश से गुजरात में भी आफत है. गुजरात के कुछ इलाकों में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है. आज सुबह 6 बजे तक कई जिलों में 5 इंच से ज्यादा बारिश हुई है. आनंद, वडोदरा, नर्मदा, भरूच, नवसारी, छोटाऊदेपुर, डांग, सूरत और पंचमहाल के कई तालुका में 5 इंच से अधिक बारीश दर्ज की गई.
मुंबई मूसलाधार बारिश के बाद भारी जलभराव की समस्या से जूझ रही है, जलभराव के कारण अंधेरी सब-वे को बंद कर दिया गया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







