
कहां गायब थे Rakhi Sawant के पति? क्यों छिपाया अपना रिश्ता? Bigg Boss 15 में खोला राज
AajTak
राखी सावंत के पति एक्ट्रेस संग बिग बॉस 15 में एंट्री करके आखिरकार दुनिया के सामने आ गए हैं. वीकेंड का वार एपिसोड में राखी सावंत ने अपने पति को सलमान खान से इंट्रोड्यूस कराया. रितेश को देखकर सलमान भी बोले कि आप अब तक कहां थे?
राखी सावंत के पति कौन हैं? कैसे दिखते हैं और क्या करते हैं. यह सवाल तब से एक्ट्रेस के फैंस के मन में हैं, जब से उन्होंने शादी की अनाउंसमेंट की थी. पहले तो फैंस को लगा था कि राखी अपनी शादी को लेकर झूठ बोल रही हैं, लेकिन फिर बिग बॉस 14 में राखी ने अपने पति और शादी को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे, जिसके बाद हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर राखी के पति हैं कौन? लेकिन अब राखी के पति ने बिग बॉस 15 में एंट्री करके सबको अपनी झलक दिखा दी है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












