
कश्मीर फाइल्स से पहले भी छोटी फिल्मों ने किया बड़ा कमाल, सुपरस्टार्स को लगा झटका
AajTak
इस महीने बॉलीवुड का सबसे बड़ा क्लैश दर्शकों को देखने मिलने वाला है. यश और संजय दत्त की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 से शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर टकराने जा रही है. ऐसे में क्या जर्सी, रॉकिंग स्टार यश की फिल्म के सामने टिक पाएगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी. लेकिन यह पहली बार नहीं है जब कोई छोटी फिल्म बड़ी फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर टकरा रही है. ऐसा पहले भी कई बार देखने को मिल चुका है. आज हम आपको बता रहे हैं कि इन फिल्मों का क्या अंजाम रहा था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












