
कश्मीर पहुंची सारा अली खान, शेषनाग झील से साझा कीं खूबसूरत PHOTOS
AajTak
इन तस्वीरों में सारा के चेहरे पर अलग ही रौनक झलक रही है. बर्फीले पहाड़ों के बीच कैंप लगाते और दोस्तों संग खाना खाते उन्होंने एक के बाद कई फोटोज शेयर किए हैं.
सारा अली खान इन दिनों प्रकृति की गोद में अपनी जिंदगी का हर पल बिता रही हैं. पिछले दिनों मालदीव और लद्दाख में छुट्टियां मनाने के बाद अब लगता है एक्ट्रेस कश्मीर निकल पड़ी हैं. सारा ने कश्मीर की घाटी में मौजूद शेषनाग झील से कई तस्वीरें साझा की है.
इन तस्वीरों में सारा के चेहरे पर अलग ही रौनक झलक रही है. बर्फीले पहाड़ों के बीच कैंप लगाते और दोस्तों संग खाना खाते उन्होंमे एक के बाद कई फोटोज शेयर किए हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












