
'कश्मीर पर हम पाकिस्तान के साथ', भारत-आर्मीनिया हथियार डील पर भड़के अजरबैजान के राजनयिक!
AajTak
आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच कट्टर दुश्मनी है. अजरबैजान जहां पाकिस्तान के साथ खड़ा रहता है वहीं, आर्मीनिया भारत से अपने संबंध बढ़ा रहा है. इसी बीच अजरबैजान के निवर्तमान राजनयिक अशरफ शिकालियेव ने कश्मीर के मुद्दे पर टिप्पणी की है.
आर्मीनिया के मुद्दे को लेकर अजरबैजान के साथ भारत के रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं. भारत में अजरबैजान के निवर्तमान राजदूत अशरफ शिकालियेव ने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के प्रति अपना समर्थन जताया है. राजदूत ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अजरबैजान कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ एक सहयोगी रुख रखता है.
अजरबैजान के राजदूत, जो कि नवंबर तक भारत में अजरबैजान के राजदूत थे, उन्होंने कहा, 'पिछले 30 सालों में कश्मीर पर अजरबैजान की स्थिति नहीं बदली, बिल्कुल नहीं बदली है. यह वैसी ही है जैसे पहले थी. भारत और पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के सिद्धांतों का सम्मान करते हुए इस मुद्दे को शांतिपूर्ण ढंग से हल करना चाहिए. यही हमारी स्थिति है. पिछले तीन दशकों में इसमें कोई बदलाव नहीं आया है.'
अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने इससे पहले 2020 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ एक बैठक में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के लिए अपना समर्थन जताया था.
उस समय अजरबैजान के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा था, 'मैं बताना चाहता हूं कि 21 जनवरी, 2020 को दावोस में पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान के साथ बैठक के दौरान, अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने कहा कि अजरबैजान लगातार जम्मू और कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करता है.'
तुर्की और पाकिस्तान के करीब होता अजरबैजान
अजरबैजान के पाकिस्तान और तुर्की के साथ घनिष्ठ राजनयिक संबंध है. वहीं, भारत आर्मीनिया के साथ अपने रिश्तों को मजबूत कर रहा है. भारत अजरबैजान के दुश्मन आर्मीनिया को भारी मात्रा में हथियारों की सप्लाई कर रहा है. साल 2020 से ही भारत की निजी और सरकारी कंपनियां आर्मीनिया को हथियारों का पता लगाने वाले रडार सिस्टम, मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, गोला बारूद सहित हाई-प्रोफाइल हथियार बेच रही हैं. मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि आर्मेनिया भारत से युद्ध सामग्री और ड्रोन भी खरीद सकता है.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.







