
कल तक 24 के थे, आज 22 या 23 साल के हो गए... दक्षिण कोरिया में ऐसा क्या हुआ कि घट गई उम्र?
AajTak
दक्षिण कोरिया में उम्र की काउंटिंग के लिए चला आ रहा पारंपरिक सिस्टम खत्म हो गया है. इस कारण अब वहां लोगों की उम्र एक से दो साल तक घट गई है. दरअसल, दक्षिण कोरिया में उम्र की गणना करने का अलग ही सिस्टम था. इसके तहत, पैदा होते ही बच्चे की उम्र एक साल हो जाती थी और नया साल आते ही उम्र एक साल और बढ़ जाती थी.
उम्र. ऐसी चीज जो एक बार गुजर गई तो गुजर गई. फिर लौटकर नहीं आती. लेकिन एक ऐसा देश भी है जहां लोगों की उम्र एक से दो साल तक घट गई है. ऐसा हुआ है दक्षिण कोरिया में.
दरअसल, दक्षिण कोरिया में उम्र की काउंटिंग करने वाला ट्रेडिशनल सिस्टम खत्म हो गया है. अब वहां वही सिस्टम अपनाया जाएगा, जो दुनियाभर में अपनाया जाता है. इससे वहां के लोग एक से दो साल जवान हो गए हैं. यानी कि अगर वहां किसी की उम्र कल तक 24 साल थी तो आज वो 23 या 22 साल का हो गया.
अब से वहां पर भी डेट ऑफ बर्थ से ही उम्र की काउंटिंग की जाएगी. जबकि, अब तक ऐसा होता था कि 24 घंटे में ही बच्चों की उम्र दो साल तक बढ़ जाती थी.
क्या था ये सिस्टम?
- दक्षिण कोरिया में उम्र की काउंटिंग बाकी देशों में काफी अलग है. यहां उम्र की काउंटिंग के लिए 'कोरियन एज' सिस्टम था.
- इस सिस्टम के तहत, जन्म के समय बच्चे की उम्र एक साल मानी जाती थी. जबकि, साल बदलते ही उसकी उम्र एक साल और बढ़ जाती थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









