
कर्नाटक: सरकारी स्कूल में एक साल से हो रहा बच्चों का शोषण, अब पिता ने की शिकायत, कार्रवाई की मांग
AajTak
कर्नाटक में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल स्कूली बच्चों से स्कूल का शौचालय और अपने घर की साफ-सफाई का काम करा रहे थे. एक बच्चे के पिता ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस में की है. आरोप है कि शौचालय साफ कराने के अलावा प्रिंसिपल बच्चों से घर की बागवानी का काम कराते थे. पुलिस से इसकी जांच और कार्रवाई की मांग की गई है.
कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित मौलाना आजाद मॉडल इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्कूली बच्चों के साथ कथित शोषण का मामला सामने आया है. प्रिंसिपल पर छात्रों से स्कूल का शौचालय साफ कराने और अपने आवास पर बागवानी का काम कराने का आरोप लगा है. स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि छात्रों के शोषण का खेल एक साल से चल रहा है. इस घटना के खुलासे के बाद अन्य बच्चों के परिवार वालों ने प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग की है.
मौलाना आजाद मॉडल स्कूल कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य भर में अल्पसंख्यक निदेशालय के तहत शुरू किए गए थे. अपनी शिकायत में पिता ने आरोप लगाए हैं कि बच्चे जब स्कूल पढ़ने जाते हैं तो उनके शिक्षक, खासतौर पर प्रिंसिपल उनसे शौचालय साफ कराते हैं. इतना ही नहीं उन्हीं बच्चों से वे अपने घर की साफ-सफाई और बागवानी का काम कराते हैं.
स्कूल में स्टाफ की कमी, इसलिए बच्चों से करा रहे थे काम
रोजा पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में कहा गया है कि मौलाना आजाद मॉडल इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल स्कूली बच्चों से पिछले एक साल से सफाई का काम करा रहे हैं. बच्चे के पिता ने शोषण की घटनाओं पर प्रिंसिपल को जवाबदेह ठहराने के लिए गहन जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में कहा गया है कि जब प्रिंसिपल से विरोध दर्ज कराया गया तो उनका कहना था कि स्कूल में स्टाफ की कमी है और यही वजह है कि बच्चों से साफ-सफाई का काम कराया जा रहा था.
शिकायत मिलने पर भी प्रिंसिपल ने नहीं की कार्रवाई
शोषणा के आरोपों के जवाब में कलबुर्गी पुलिस ने उचित और गहन जांच के बाद शिकायतकर्ता को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों के परिजनों ने पहले भी प्रिंसिपल से इस बारे में विरोध दर्ज कराया था और बच्चों से साफ-सफाई का काम नहीं कराने की अपील की थी. बावजूद इसके प्रिंसिपल ने बच्चों का शोषण जारी रखा और उनसे स्कूल के अलावा अपना व्यक्तिगत काम करवाते रहे. एक बच्चे के पिता ने बताया कि पुलिस ने लिखित शिकायत मांगी थी, जिसके बाद जांच शुरू होगी. (अनघा के इनपुट के साथ)

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








