कर्नाटक में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, मैसूर में राहुल गांधी ने मस्जिद, मंदिर और चर्च में की प्रार्थना
AajTak
राहुल गांधी ने मैसूर में श्री चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने पूजा अर्चना की. इतना ही नहीं मंदिर में मौजूद तमाम लोगों ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उसने मुलाकात की. इससे पहले राहुल गांधी मैसूर में मस्जिद ए आजम पहुंचे. उन्होंने यहां सेंट फिलोमेना चर्च में भी प्रार्थना की.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से शुरू होने के बाद केरल होते हुए अब कर्नाटक पहुंच गई है. राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही कांग्रेस की ये यात्रा सोमवार को कर्नाटक के मैसूर पहुंची. राहुल गांधी ने सोमवार को मैसूर में मंदिर, मस्जिद और एक चर्चा में प्रार्थना की. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर सर्वधर्म समभाव और सर्वधर्म सद्भाव का संदेश भी दिया. राहुल गांधी ने लिखा, सर्वधर्म समभाव, सर्वधर्म सद्भाव. भारत के शांतिपूर्ण व प्रगतिशील भविष्य की नींव है.
राहुल गांधी ने मैसूर में श्री चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने पूजा अर्चना की. इतना ही नहीं मंदिर में मौजूद तमाम लोगों ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उसने मुलाकात की. इससे पहले राहुल गांधी मैसूर में मस्जिद ए आजम पहुंचे. उन्होंने यहां सेंट फिलोमेना चर्च में भी प्रार्थना की.
सर्वधर्म समभाव, सर्वधर्म सद्भाव - भारत के शांतिपूर्ण व प्रगतिशील भविष्य की नींव है। pic.twitter.com/YR1KvTTKGO
राहुल गांधी मैसूर में सुत्तूर मठ पहुंचे. यहां उन्होंने संत श्री शिवरात्रि देसी केंद्र स्वामीजी का आशीर्वाद भी लिया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.