
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की लिस्ट, खड़गे के बेटे को मिला टिकट, इस सीट से लड़ेंगे डीके शिवकुमार
AajTak
कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 124 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया वरुणा से चुनाव लड़ेंगे और डीके शिवकुमार कनकपुरा से मैदान में उतरेंगे. पार्टी में परिवारवाद के बीजेपी के आरोपों को खारिज करने वाली कांग्रेस ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक को भी टिकट दिया है. वह चितापुर से चुनाव लड़ेंगे.
कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 124 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया वरुणा से चुनाव लड़ेंगे और डीके शिवकुमार कनकपुरा से मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का भी नाम है. वह चितापुर से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा एमबी पाटिल को बाबलेश्वर, दिनेश गुंडुराव को गांधीनगर, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल एमएलसी पुत्तन्ना को राजाजीनगर और पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली से कांग्रेस का टिकट मिला है. वहीं निर्वाचन आयोग कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए कुछ ही महीने में चुनाव का ऐलान कर सकता है. इसी महीने 9 मार्च को आयोग की एक टीम ने राज्य का दौरा किया था.
कर्नाटक का सियासी मिजाज: जानिए 224 सीटों की केमिस्ट्री और जियोग्राफी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












