
'कर्ज के कारण मैंने उठाया था हथियार, प्लीज बेल दे दीजिए...', सलमान के घर पर गोली चलाने वाले शूटर की कोर्ट में याचिका
AajTak
हम बात कर रहे हैं सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर विक्की कुमार गुप्ता की. अब वो सफाई देते हुए कह रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम इस मामले में गलत तरीके से लिया गया है और इस गोलीबारी में उसकी कोई भूमिका नहीं है. उसने कहा कि गोलीबारी का मकसद सलमान खान को डराना था.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर इसी साल अप्रैल में गोलीबारी करने वाले शूटरों में से एक ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सिद्धांतों से प्रेरित होने का दावा किया है और सोमवार को उसने इस मामले में अदालत से जमानत मांगी है. उसने कोर्ट के सामने कहा कि उसकी खराब आर्थिक हालत और कर्ज की वजह से वो अपराध करने के लिए प्रेरित हुआ था.
सलमान का डराना मकसद! हम बात कर रहे हैं सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर विक्की कुमार गुप्ता की. अब वो सफाई देते हुए कह रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम इस मामले में गलत तरीके से लिया गया है और मुंबई पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप के अनुसार गोलीबारी में उसकी कोई भूमिका नहीं है. उसने कहा कि गोलीबारी का मकसद सलमान खान को डराना था.
गैंगस्टर लॉरेंस समेत तीन आरोपी ऐसा इसलिए कि सलमान खान ने 26 साल पहले दो काले हिरणों को मार दिया था. आपको ये भी बता दें कि पिछले महीने मुंबई की एक अदालत में दायर पुलिस आरोपपत्र में लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल बिश्नोई और गिरोह के प्रमुख सदस्य रोहित को मामले में 'वांछित आरोपी' के रूप में दिखाया गया था.
ऐसे हुआ था सलमान खान के घर पर हमला पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल की सुबह दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों विक्की कुमार गुप्ता और सागर पाल ने सलमान खान के बांद्रा में मौजूद गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की थी और हमला करने के बाद दोनों मौके से भाग गए थे. बाद में दोनों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था. जिसके बारे में पुलिस ने कहा था कि यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का काम था.
विशेष अदालत के समक्ष जमानत याचिका अब सोमवार को विक्की कुमार गुप्ता ने अपने वकीलों अमित मिश्रा, सुनील मिश्रा और पंकज घिल्डियाल के माध्यम से महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका अधिनियम) के तहत गठित एक विशेष अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की है. विशेष न्यायाधीश बीडी शेलके ने अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा और मामले की सुनवाई 13 अगस्त के लिए स्थगित कर दी है.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित है शूटर विक्की आरोपी की जमानत याचिका में कहा गया है कि आवेदक विक्की कुमार गुप्ता वास्तव में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, सोशल मीडिया के चरित्र से प्रभावित था और जेल में बंद गैंगस्टर के सिद्धांतों से चुंबकीय रूप से जुड़ा हुआ था, जो क्रांतिकारी भगत सिंह का कट्टर अनुयायी बताया जाता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












