
करोड़ों की फर्जी बैंक गारंटी लगाकर ठेकेदार ने लिए शराब दुकानों के टेंडर, बैंक मैनेजर सस्पेंड; EOW में भी केस दर्ज
AajTak
MP News: आरटीआई एक्टिविस्ट ने खुलासा किया कि आबकारी विभाग में अकेले शहर में 11 करोड़ रुपए से अधिक की फर्जी बैंक गारंटी लगाई गई है. इस ग्रुप ने सीधी और सिंगरौली जिले में भी शराब दुकानों का ठेका लिया है. यहां भी फर्जी बीजी लगी होने की आशंका है. पूरे प्रदेश में 2 सौ करोड़ से अधिक के घोटाले की आशंका जाहिर की जा रही है.
MP News: रीवा आबकारी विभाग में बीजी घोटाला सामने आया है. 11 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बैंक गारंटी बनाकर कई करोड़ के भ्रष्टाचार का खुलासा आरटीआई में हुआ है. मामला उजागर होने के बाद बैंक मैनेजर निलंबित किया गया है. कलेक्टर ने 1 शराब ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कर दिया है. साथ ही EOW ने भी इन पर शिकंजा कसते हुए जांच शुरू कर दी है. आबकारी विभाग में शराब ठेकेदार और क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक ने मिलकर बड़ा खेल किया है.
आरटीआई में खुलासा हुआ है कि शराब दुकानों के लिए जो निविदा जारी की थी. वह आर्या ग्रुप के ठेकेदार को मिली. आर्या ग्रुप के ठेकेदार ने आबकारी में 10 करोड़ रुपए से अधिक की बैंक गारंटी सहकारी बैंक की फर्जी जमा कर दी. आरोप है कि आर्या ग्रुप और बैंक ने साठगांठ कर सरकार को चूना लगाया और करोड़ रुपए कमाए गए है. घोटाला उजागर होने के बाद बैंक प्रबंधक निलाबित कर दिया गया है. इस मामले की शिकायत के बाद EOW ने संज्ञान में लिया है. कमिश्नर रीवा संभाग को पत्र लिखकर आबकारी सहित सहकारी बैंक को दस्तावेजों के साथ तलब किया है.
आरटीआई एक्टिविस्ट विजेंद्र माला ने खुलासा किया कि आबकारी विभाग में अकेले शहर में 11 करोड़ रुपए से अधिक की फर्जी बीजी लगाई गई है. इस ग्रुप ने सीधी और सिंगरौली जिले में भी शराब दुकानों का ठेका लिया है. यहां भी फर्जी बीजी लगी होने की आशंका है. पूरे प्रदेश में 2 सौ करोड़ से अधिक के घोटाले की आशंका जाहिर की जा रही है.
फर्जी बीजी का जिम्मेदार बैंक प्रबंधक को माना जा रहा है. मामला उजागर होने के बाद हरकत में आए आबकारी विभाग ने खामियों पर पर्दा डालने के लिए एक साल बाद आर्या से अन्य बैंक की बीजी करने का मौका दिया है. आबकारी अधिकारी इस भ्रष्टाचार को एक त्रुटि मानते है. अनिल जैन, उपायुक्त आबकारी ने इसकी जिम्मेदारी पर चुप्पी साध ली.
मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी ने कलेक्टर प्रतिभा पाल को कार्यवाई के आदेश दिए हैं. इसके बाद कलेक्टर ने शराब दुकानों से बीजी जमा कराई है और एक शराब ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. आबकारी शराब दुकान आबंटित करते समय बैंक गारंटी लेता है. लेकिन 1 दर्जन दुकान ऐसी पाई गई हैं जिनके बीजी फर्जी हैं. इतना ही नहीं, फर्जी एफडी देकर लोन भी लिया गया है. हैरत की बात है कि इतना सब होने के बाद भी आबकारी विभाग की भनक नहीं लगी.
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि शिकायत के बाद बीजी जमा कराने के निर्देश दिए हैं. आरटीआई एक्टिविस्ट वीके माला का दावा है कि 11 करोड़ रुपये से अधिक का बीजी घोटाला हुआ है. वहीं, आबकारी उपायुक्त अनिल जैन ने भी माना है कि त्रुटि हुई है. बैंक की गड़बड़ी है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







