
करोड़ों कमाने वाली 'स्त्री 2' के स्टार हैं राजकुमार राव, पहली फिल्म के मिले बस इतने हजार
AajTak
'स्त्री 2' में लीड किरदार निभा रहे राजकुमार को फिल्म के लिए करोड़ों में फीस मिली है, ऐसा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि अपनी पहली फिल्म के लिए उन्हें कितनी फीस मिली थी? अब राजकुमार राव ने खुद इसका खुलासा किया है.
बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव इन दिनों अपनी शानदार सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं. उनकी लेटेस्ट फिल्म 'स्त्री 2' थिएटर्स में धमाल मचा रही है. वर्ल्डवाइड और इंडिया में करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ये फिल्म, इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म है.
'स्त्री 2' में लीड किरदार निभा रहे राजकुमार को फिल्म के लिए करोड़ों में फीस मिली है, ऐसा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि अपनी पहली फिल्म के लिए उन्हें कितनी फीस मिली थी? अब राजकुमार राव ने खुद इसका खुलासा किया है और बताया है कि उनके लिए पहली फिल्म मिलना कितना बड़ा स्ट्रगल था.
एक ऐड से मिली पहली फिल्म राजकुमार राव ने एक नए पॉडकास्ट में बताया है कि करीब एक साल तक उन्होंने मुंबई में कई ऑडिशन दिए थे लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा था. और फिर उन्हें एक ऐड दिखा जो दिबाकर बैनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' के लिए था.
अपनी डेब्यू फिल्म का ऑडिशन याद करते हुए राज शमानी के पॉडकास्ट पर राजकुमार ने बताया, 'जब मैं अपना पहला ऑडिशन देने गया, तो मैंने एक अतरंगी कपड़े पहने थे क्योंकि मुझे यही ब्रीफ दिया गया था. मुझसे पूछा गया- 'तुमने ये क्या पहना है? कुछ और है?' मैंने मना कर दिया. मुझे लगा 'मैं तो गया, इसे ये पसंद नहीं आए.''
'स्त्री 2' स्टार ने बताया कि उन्होंने वही कपड़े पहनकर ऑडिशन दिया और उन्हें बताया गया कि दिबाकर को उनका ऑडिशन पसंद आया है, लेकिन उन्हें अपने चेहरे से वजन घटाना होगा. राजकुमार ने बताया कि वो ऐसा करने की बात कहकर लौट आए और एक हफ्ते बाद काफी वजन घटाने के बाद फिर वापस गए.
पहली फिल्म से नहीं हुई कुछ खास कमाई उन्होंने आगे बताया,'मैं बहुत दौड़ा. फिर मैं सेकंड और थर्ड राउंड ऑडिशन के लिए गया और आखिर में हम दो लोग थे. आखिरकार, मुझे वो कॉल आया जिसका इंतजार सब करते हैं 'बधाई हो, आप दिबाकर की अगली फिल्म में लीड हैं.' मुझे ऐसा लगा 'भगवान का शुक्र है. मुझे एक स्टार्ट मिल गया.' ऑफकोर्स मुझे इससे बहुत पैसे नहीं मिले थे. मुझे पहली फिल्म के लिए 11 हजार रुपये मिले थे. लेकिन तब बात पैसे की नहीं थी, काम महत्वपूर्ण था.'

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












