
करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा संग गर्ल गैंग ने मनाया अमृता अरोड़ा का बर्थडे
AajTak
मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा का कल यानी की 30 जनवरी को जन्मदिन था . इस मौके को और खास और यादगार बनाया उनकी गर्ल गैंग ने. करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, मल्लिका भट्ट ने जोरो-शोरो से अमृता का जन्मदिन सेलिब्रेट किया, और तस्वीरें शेयर की. जिसमें साफ झलका कि सभी के बीच कितनी गहरी दोस्ती है.
सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा, मलाइका और इनकी पूरी गर्ल गैंग की दोस्ती की मिसालें दी जाती रही हैं. पिछले दिनों ही इस गर्ल गैंग ने अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा का जन्मदिन बेहद अनोखे तरीके से सेलिब्रेट किया है. जन्मदिन की रात करीना, मलाइका, करिश्मा कपूर और कई दोस्तों ने मिलकर बड़ी धूम-धाम से अमृता को बर्थडे विश कर उनका जन्मदिन मनाया. शानदार डेकोरेशन के बीच अमृता ने 12 बजे तीन बर्थडे केक काटे. जिसकी तस्वीरें गर्ल गैंग ने शेयर की हैं, जो फैंस द्वारा बहुत पसंद की जा रही हैं साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












