
करण मेहरा को कभी गुस्सा होते नहीं देखा, पत्नी निशा के आरोप सुन हैरान को-स्टार
AajTak
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कपल करण मेहरा और निशा रवाल की शादी ने एक बेहद दुखद मोड़ पर खत्म हुआ है. निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. इस मामले पर करण ने भी अपनी सफाई देते हुए बयान जारी किया है.
करण मेहरा और निशा रावल की इस लड़ाई में टीवी इंडस्ट्री दो भागों में बंटती नजर आ रही है. कुछ एक्टर्स जहां करण के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं, तो वहीं कई एक्टर ऐसे भी हैं, जिन्होंने निशा का पक्ष लेते हुए करण पर लगे आरोपों को सच बताया है. इसी बीच हमने ये रिश्ता क्या कहलाता है में करण के को-स्टार रहे संजय गांधी से जब हमने बात की तो, उनका जवाब यह था. टीवी एक्टर संजय गांधी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से तीन साल तक जुड़े रहे हैं. जब संजय से हमने करण मेहरा के बारे में बात की, तो संजय का कहना था कि वे खबरों को पढ़कर काफी शॉक्ड हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि करण पर इस तरह के इल्जाम लगे हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












