
करण जौहर ने किया 'सरजमीं' फिल्म का ऐलान! 12 साल बाद काजोल संग वापसी, इब्राहिम अली खान करेंगे डेब्यू
AajTak
करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर किया जिसे उन्होंने फिल्म अनाउंसमेंट ना कहते हुए, अपनी फिल्म से जुड़ी कई बातें बताईं. एक पहेली की तरह उन्होंने कई डिटेल्स दिए और यूजर्स पर छोड़ दिया कि वो अगर फिल्म के नाम का अंदाजा लगा सकें तो ठीक है.
फिल्म मेकर करण जौहर ने अपनी नई फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है. वो भी इस तरह से कि हर कोई सिर्फ गेसेज ही करने में लगा है. वेल, ये कहना गलत नहीं होगा कि करण को अपनी ऑडियन्स को बिजी कैसे रखना है- अच्छी तरह से पता है. तभी तो उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये कोई फिल्म अनाउंसमेंट नहीं है. एक पहेली की तरह सारी बात बताई और बाकी... फैंस पर छोड़ दिया. लेकिन यूजर्स भी बहुत स्मार्ट हैं, आइये आपको बताते हैं कैसे?
नई फिल्म का अनाउंसमेंट
करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर किया जिसे उन्होंने फिल्म अनाउंसमेंट ना कहते हुए, अपनी फिल्म से जुड़ी कई बातें बताईं. एक पहेली की तरह उन्होंने कई डिटेल्स दिए और यूजर्स पर छोड़ दिया कि वो अगर फिल्म के नाम का अंदाजा लगा सकें तो ठीक है.
करण ने पोस्ट में लिखा- ये कोई फिल्म अनाउंसमेंट पोस्ट नहीं है, लेकिन हो सकता है...अगर आपकी मदद मिले तो! हम पिछले एक साल से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. हमने इसे छुपा कर रखा है, इसकी डिटेल्स किसी से शेयर नहीं की है. यहां तक कि फिल्म की क्रू को भी इसकी अहम डिटेल्स के बारे में कुछ नहीं पता है. ये डिसीजन डेब्यू डारेक्टर द्वारा लिया गया. अब फिल्म की कुछ बड़ी हिंट्स... (A) फिल्म में एक साउथ का ऐसा सुपरस्टार है जिसने हाल ही में सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म डिलीवर की है.
(B) एक इतनी बड़ी चाही जाने वाली एक्ट्रेस, जिसने अपनी इमोशन एर्नजी से हर किसी को दीवाना बनाया हुआ है.
(C) एक एक्टर जो इस फिल्म से डेब्यू कर रहा है, और बिना थके इतनी मेहनत कर रहा है कि उसे उसकी जगह मिल सके, चमचमाते- बेहद एक्सेप्शनल टैलेंटेड लोगों के बीच. लड़ रहा है N यानी नेपोटिज्म के ओब्सेशन से, लेकिन वो अपना सिर नीचे किए सिर्फ काम कर रहा है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












